यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vettaiyan Box Office Day 1: अमिताभ-रजनीकांत ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम, ओपनिंग डे पर छापे इतने करोड़
इस साल की मच अवेटेड फिल्म वेट्टैयन (Vettaiyan Box Office Collection Day 1) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रजनीकांत (Rajinikanth) ने मुख्य ...और पढ़ें

HighLights
- आज थिएटर्स में रिलीज हुई वेट्टैयन
- रजनीकांत के साथ दिखे अमिताभ
- ओपनिंग डे पर वेट्टैयन का ये हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल एक्शन थ्रिलर वेट्टैयन (Vettaiyan) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। जेलर के बाद 73 साल के रजनीकांत एक बार फिर एक्शन थ्रिलर से बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मैदान में उतर आए हैं।
टी.जे. गनानावेल के निर्देशन में बनी फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत ने पुलिस वाले की भूमिका निभाई है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी नजर आ रहे हैं। दोनों का जादू किसी से छुपा नहीं है।
ऐसे में पहले दिन उनकी फिल्म ने कितना कारोबार किया है, चलिए पहले दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं।
वेट्टैयन का ओपनिंग कलेक्शन
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत स्टारर फिल्म वेट्टैयन को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज था। पहले से ही तय था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग की और ऐसा ही हुआ है।
यह भी पढ़ें- Vettaiyan Review: आमने-सामने अमिताभ बच्चन-रजनीकांत, एनकाउंटर की पिच पर फिसलती कहानी
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, वेट्टैयन ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 25.27 करोड़ (खबर लिखे जाने तक) का कारोबार कर लिया है। हालांकि, यह नंबर इससे ज्यादा या कम भी हो सकता है।
शुक्रवार को वेट्टैयन का क्या होगा?
रजनीकांत की वेट्टैयन को थिएटर्स में तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है। 10 अक्टूबर को तो सिर्फ यही फिल्म रिलीज हुई, लेकिन शुक्रवार को दो और बॉलीवुड मूवीज दस्तक दे रही हैं। 11 अक्टूबर को आलिया भट्ट स्टारर जिगरा और राजकुमार राव की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो रिलीज हो रही है। ऐसे में इन दिनों फिल्मों से क्लैश के चलते शायद वेट्टैयन को हिंदी बेल्ट में थोड़ा नुकसान हो सकता है।
Amitabh Bachchan with Rajinikanth- X
वेट्टैयन की कास्ट
रजनीकांत स्टारर वेट्टैयन में अमिताभ बच्चन के अलावा राणा दग्गुबाती, फहाद फासिल और रीतिका सिंह अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी रिटायर पुलिस ऑफिसर अथियन (रजनीकांत) की है, जो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को 160 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। अब देखते हैं कि फिल्म अपना बजट निकाल पाती है या नहीं।
खबरें और भी
रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म
वेट्टैयन के बाद रजनीकांत आगामी फिल्म कुली (Coolie) में नजर आएंगे। इस एक्शन थ्रिलर का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट की अभी अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी। यह रजनीकांत की 171वीं फिल्म होगी। फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी भी लीड रोल निभा सकते हैं।