Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vettaiyan Box Office Day 8: हफ्ते पर बाद 'वेट्टैयन' की कमाई में आया फर्क, 8वें दिन छापे इतने नोट

    Updated: Thu, 17 Oct 2024 10:59 PM (GMT+05:30)

    Vettaiyan Box Office Collection Day 8 रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर फिल्म वेट्टैयन की रिलीज को एक सप्ताह बीत गया है और मूवी अपने दूसरे वीकेंड की दहलीज ...और पढ़ें

    वेट्टैयन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit-X)
    वेट्टैयन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. 8वें दिन वेट्टैयन की कमाई में आया अंतर
    2. अब तक इतने करोड़ का कारोबार कर चुकी है
    3. रजनीकांत की फिल्म फैंस की पहली पसंद बनी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vettaiyan Day 8 Box Office Collection: फिल्म वेट्टैयन को बीते 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया है। इस आधार पर रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर ये मूवी रिलीज का पहला सप्ताह पूरा कर चुकी है और 8वें दिन के साथ दूसरे सप्ताह में एंट्री मार चुकी है। सेकेंड वीक में वेट्टैयन की शुरुआत कैसी रही है, इस मामले को लेकर 8वें दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। 

    हालांकि, आंकड़ों में गुरुवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस मूवी की कमाई की ताजा रिपोर्ट क्या कहती है। 

    8वें दिन इतनी रही वेट्टैयन की कमाई

    रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह और फहाद फासिल स्टारर वेट्टैयन एक थ्रिलर मूवी है। जिसका डायरेक्शन निर्देशख टीजे ज्ञानेवल ने किया है। इससे पहले वह साउथ सुपरस्टार सूर्या की आइकॉनिक मूवी जय भीम को भी बना चुके हैं। वेट्टैयन कई गंभीर मसलों की कहानियों को बयां करती है, जो आपको मूवी देखने पर पता लग जाएगा। इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर वेट्टैयन ने शानदार प्रदर्शन कर के दिखाया है। 

    ये भी पढ़ें- Vettaiyan Box Office Day 7: 'वेट्टैयन' ने बदल डाले सारे समीकरण, 7वें दिन की कमाई से मेकर्स हुए मालामाल

    रिलीज का पहला सप्ताह कमाई के लिहाज से वेट्टैयन के लिए काफी उम्दा गुजरा है और गुरुवार को दूसरे हफ्ते का आगाज भी ठीक ठाक हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर रजनीकांत की वेट्टैयन 3.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जोकि वीके डे के हिसाब के औसतन माना जा रहा है। 

    हालांकि एक सच्चाई ये भी है कि बुधवार के मुकाबले गुरुवार को इस मूवी का कलेक्शन काफी हद तक नीचे गिरा है। लेकिन उम्मीद ये भी है कि आने वाले वीकेंड में कमाई में काफी अधिक उछाल भी देखने को मिल सकता है, जिससे वेट्टैयन के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अधिक इजाफा भी होगा। 

    खबरें और भी

    वेट्टैयन का कलेक्शन ग्राफ

          दिन        कलेक्शन
        पहला दिन      31.7 करोड़
         दूसरा दिन      24 करोड़
         तीसरा दिन      26.75 करोड़
        चौथा दिन      22.3 करोड़
         पांचवा दिन      5.6 करोड़
         छठा दिन      4.3 करोड़
         सातवां दिन      4.3 करोड़
         आठवां दिन      3.15 करोड़
        नौवां दिन       N/R
           कुल      122.10 करोड़

    इस तरह से फिलहाल वेट्टैयन की कमाई का सिलसिला चला है। ऐसा माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड के खत्म होने के बाद ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी होगी। 

    ये भी पढ़ें- Vettaiyan: 'वेट्टैयन' के आगे निकला हिंदी फिल्मों का दम, इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवंडर