Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sam Bahadur Box Office Collection Day 16: फिर चला विक्की कौशल का जादू, 'सैम बहादुर' ने शनिवार को मारा लम्बा जम्प

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 08:04 AM (IST)

    Sam Bahadur Box Office Collection Day 16 विक्की कौशल स्टारर सैम बहादुर हाफ सेंचुरी मारने के बाद 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए हाथ-पैर मार रही ह ...और पढ़ें

    विक्की कौशल की सैम बहादुर ने कमाए इतने करोड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    विक्की कौशल की सैम बहादुर ने कमाए इतने करोड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सैम बहादुर की कमाई में उछाल
    2. तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई दोगुनी
    3. 100 करोड़ से इतना दूर विक्की कौशल की फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sam Bahadur Box Office Collection Day 16: मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म सैम बहादुर देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है, जिन्हें सैम बहादुर भी कहा जाता है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने सैम के किरदार को इतनी शानदार तरीके से निभाया है कि दर्शक उनके कायल हो गए हैं। जिसने भी फिल्म देखी, उसने विक्की की जमकर तारीफ की। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल ठीक-ठाक रहा।

    1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सैम बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन पहले वीकडेज में हालत डाउन हो गई थी, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म को वीकेंड पर फायदा मिला है। पिछले शनिवार को फिल्म ने जहां 6 करोड़ के करीब कारोबार किया था, वहीं रविवार को कमाई साढ़े सात करोड़ रही थी। इस वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    यह भी पढ़ें- Sam Bahadur OTT: थिएटर के बाद ओटीटी पर जलवा दिखाएगी विक्की कौशल की 'सैम बहादुर', जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

    सैम बहादुर की कमाई में आया उछाल

    विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने दूसरे तीसरे शनिवार को अच्छी-खासी कमाई की है। शुक्रवार को सिर्फ 2.25 करोड़ से संतोष करने वाली सैम बहादुर की 16वें दिन डबल कमाई हुई।

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे शनिवार को 4.50 करोड़ का कारोबार किया है। अब सैम बहादुर की कुल कमाई 71 करोड़ हो गई है। अभी इसे 100 करोड़ क्लब में शामिल होने में थोड़ी और मशक्कत करनी पड़ेगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    सैम बहादुर की कास्ट

    बात करें स्टार कास्ट की तो RSVP के बैनर तले बनी फिल्म में विक्की कौशल के अलावा दंगल स्टार सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, कल्कि कोचलीन और मोहम्मद जीशान अय्यूब ने मुख्य भूमिका निभाई। 

    सैम बहादुर के बाद विक्की कौशल, शाह रुख खान के साथ फिल्म डंकी (Dunki) में नजर आएंगे, जो 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। विक्की के अपकमिंग प्रोजेक्ट में तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म मेरे मेहबूब मेरे सनम भी शामिल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sam Bahadur BTS Pics: विक्की कौशल ने दिखाई पर्दे के पीछे की झलक, सैम के किरदार में ढलते आए नजर एक्टर