यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhaava Box Office Day 53: सिकंदर को पछाड़ 'छावा' की लंबी छलांग, Stree 2 को रौंदकर भारत में बनाया रिकॉर्ड
Vicky Kaushal ने इस साल का शुरुआत Chhaava से की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई से सबको हैरान कर दिया था। कहानी और अभिनय के दमपर फिल्म ने दशर ...और पढ़ें

HighLights
- फरवरी में रिलीज हुई थी विक्की कौशल की फिल्म
- सिकंदर के आगे भी नहीं थमा छावा का जादू
- स्त्री 2 को पछाड़ फिल्म ने रच दिया इतिहास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chhaava Box Office Collection Day 53: विक्की कौशल फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। सलमान खान का सिकंदर जब रिलीज हुई थी तो ऐसा लग रहा था कि विक्की की फिल्म का पत्ता बॉक्स ऑफिस से कट जाएगा मगर ऐसा नहीं हु्आ।
मूवी शानदार प्रदर्शन के साथ नए रिकॉर्ड बनाती चली जा रही है। हाल ही में फिल्म ने स्त्री 2 को पछाड़ते हुए इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 7वां स्थान हासिल कर लिया है जो कि हिंदी फिल्म के लिए काफी बड़ी बात है।
50 दिन पूरे करने के बाद भी जबरदस्त कमाई
सिनेमाघरों में 50 दिन से ज्यादा का सफर तय कर चुकी इस फिल्म ने अपने आठवें वीकेंड में एक बार फिर कमाई में उछाल दर्ज किया है। दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म अब भी टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है। बॉक्स ऑफिस का डाटा रखने वाली साइट, सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अब तक हिंदी और तेलुगु भाषाओं को मिलाकर कुल 598.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आइए एक नजर इसकी कमाई के ग्राफ पर डालते हैं।
| वीकली कलेक्शन | टोटल |
| पहला हफ्ता | 225 करोड़ |
| दूसरा हफ्ता | 186 करोड़ |
| तीसरा हफ्ता | 84.94 करोड़ |
| चौथा हफ्ता | 43.98 करोड |
| पांचवा हफ्ता | 31.02 करोड़ |
| छठा हफ्ता | 15.60 करोड़ |
| सांतवां हफ्ता | 7 करोड़ |
इस तरह फिल्म की अब तक की अनुमानित कुल कमाई लगभग 602.35 करोड़ रुपये हो चुकी है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं, जिनमें दिन के अंत तक बदलाव की संभावना है। छावा की लगातार बढ़ती लोकप्रियता इस बात का सबूत है कि अच्छी कहानी और दमदार अभिनय दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रख सकते हैं। बताते चलें कि फिल्म 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- L2 Empuraan Box Office Collection Day 12: 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर! 12वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड
क्या थी छावा फिल्म की कहानी?
वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो "छावा" एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के वीर योद्धा छत्रपती संभाजी महाराज के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी छत्रपती शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की बहादुरी, त्याग और संघर्ष की प्रेरणादायक जर्नी को दिखाती है।
फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक महान पिता की विरासत को संभाजी महाराज ने आगे बढ़ाया है। बचपन से ही उन्हें शस्त्र, राजनीति और कूटनीति की शिक्षा दी जाती है। लेकिन एक राजा का बेटा होना जितना गौरवपूर्ण होता है, उतनी ही चुनौतियों से भी भरा होता है। संभाजी महाराज को बार-बार विरोधियों से जूझना पड़ता है और विक्की कौशल ने अभिनय से किरदार के साथ न्याय किया है।