Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office: 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और 'सुखी' के बीच हुआ बॉक्स ऑफिस क्लैश, जानिए पहले दिन किसने मारी बाजी

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 01:41 PM (IST)

    TGIF-Sukhee Box Office Collection शुक्रवार को द ग्रेट इंडियन फैमिली और सुखी फिल्म एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। जिसके चलते विक्की कौशल और शिल्प ...और पढ़ें

    सुखी और द ग्रेट इंडियन फैमिली ने पहले दिन की इतनी कमाई (Photo Credit-Twitter)
    सुखी और द ग्रेट इंडियन फैमिली ने पहले दिन की इतनी कमाई (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. जानिए सुखी और द ग्रेट इंडियन फैमिली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    2. 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' ने पहले दिन की इतनी कमाई
    3. शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' का ऐसा हुआ हाल

    नई दिल्ली जेएनएन: Sukhee-The Great Indian Family Box Office Collection: शाह रुख खान की 'जवान' की आंधी के बाद अब दो बॉलीवुड फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं हैं। एक तरफ विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' मूवी है, जो इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।

    इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिला है। इस बीच 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और 'सुखी' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

    'द ग्रेट इंडियन फैमिली' ने पहले दिन की इतनी कमाई

    सबसे पहले बात करते हैं यशराज फिल्म्स बैनर तले बनीं विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और जानते हैं कि ओपनिंग डे पर इस मूवी ने कितनी कमाई की है। फिल्म के टाइटल से ये प्रतीत होता है कि ये एक फैमिली ड्रामा मूवी है। Sacnilk के अर्ली ट्रेड के अनुसार विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' ने रिलीज के पहले दिन 1 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    हालांकि विक्की के स्टारडम के हिसाब से आंकड़ा बेहद कम आंका जा रहा है। 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में विक्की कौशल के अलावा एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर, भुवन अरोड़ा, अलका अमीन और कुमुद मिश्रा जैसे कई कलाकार मौजूद हैं।

    पहले दिन फुस्स हुई शिल्पा शेट्टी की 'सुखी'

    'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के अलावा शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म 'सुखी' ने भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शिल्पा की एंट्री एक दम फीकी रही है और पहले ही दिन फिल्म 'सुखी' फुस्स हो गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म डायरेक्टर सोनल जोशी की इस मूवी ने ओपनिंग डे पर महज 30 लाख के आस-पास कलेक्शन किया है,

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    जोकि बेहद निराशाजनक प्रदर्शन माना जा रहा है। शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म 'सुखी' में कुशा कपिला, अमित साध और दिलनाज ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दी है।

    इस हिसाब से देखा जाए तो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' और 'सुखी' में से अगर किसी मूवी को आंकड़ो के अनुसार सफलता मिली है तो विक्की कौशल की फिल्म है। हालांकि ये इतनी बड़ी कामयाबी नहीं है, जिसे देख मेकर्स को राहत मिले।

    ये भी पढ़ें- Disha Patani Pics: डीप नेक ड्रेस में दिशा पाटनी ने ढहाया कहर, तस्वीरों में देखें एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक