Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vidaamuyarchi Box Office Day 2: हो गया खेला! Ajith Kumar की फिल्म ने दूसरे दिन हथिया लिया बॉक्स ऑफिस

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 08 Feb 2025 09:04 AM (IST)

    Vidaamuyarchi Box Office Day 2 साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर ‘विदामुयार्ची’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को द ...और पढ़ें

    'विदामुयार्ची' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ (Photo Credit- X)
    'विदामुयार्ची' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. 'विदामुयार्ची' ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल
    2. अजित कुमार की फिल्म का लोगों में बढ़ रही क्रेज
    3. आइए जानते हैं दूसरे दिन कितना हुआ बिजनेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vidaamuyarchi Collection Report Day 2: पुष्पा 2 की आंधी के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने एक और फिल्म रिलीज हो गई है। अजित कुमार की फिल्म ‘विदामुयार्ची’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी जिसका सीधा असर मूवी के बिजनेस पर दिखा। आइए एक नजर फिल्म की कलेक्शन रिपोर्ट पर डालते हैं।

    दूसरे दिन इतना हुआ फिल्म का कलेक्शन

    बॉक्स ऑफिस आंकड़ों का रिकॉर्ड रखने वाली वेबसाइट Bollymoviereviwez के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन तमिलनाडु में 26.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं पैन इंडिया ग्रॉस इसने 33 करोड़ रुपए कमाये थे। वहीं पहले दिन दुनियाभर से इसे 48.45 करोड़ का फायदा मिला था। इसके बाद दूसरे दिन की कमाई की रिपोर्ट कहती है कि ‘विदामुयार्ची’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8 से 9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।  वर्ल्डवाइड दूसरे दिन अजित कुमार की फिल्म ने ग्रॉस 14 से 15 करोड़ रुपए कमा डाले हैं।

    Photo Credit- Instagram

    वहीं अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने भारत में  34 से 35 करोड़ का आंकड़ा टच कर लिया है। दुनियाभर में भी इसने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए टोटल  63.45 करोड़ कमा लिए हैं। कमाई की रफ्तार अगर यही रही तो जल्दी ही फिल्म अपना बजट निकालने में सफल हो जाएगी। Bollymoviereviwez की खबर के अनुसार, ‘विदामुयार्ची’ को 185 करोड़ के बजट में तैयार किया है।

    ये भी पढ़ें- Vidaamuyarchi Box Office Day 1: साउथ की फिल्म विदामुयार्ची ने मचाया हड़कंप, Pushpa 2 के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा?

    विदामुर्याची के बारे में...

    अजीत कुमार की तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म विदामुर्याची 1997 में रिलीज हुई अमेरिकन फिल्म 'ब्रेकडाउन' का रीमेक है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म का निर्देशन पहले साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा के पति विग्नेश शिविन करने वाले थे, लेकिन बाद में मूवी मगिज थिरुमेनी के कोटे में चली गई। फिल्म लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबास्करन अल्लिराजाह द्वारा निर्मित है। फिल्म में अजित के अलावा त्रिशा कृष्णन, अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा और आरव भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    पुष्पा 2 के बाद विदामुर्याची दिखाएगी जादू?

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने भारत के साथ विदेशों में भी अपना जबरदस्त जलवा दिखाया है। इस मूवी के बाद साउथ फिल्मों की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। ऐसा लग रहा था कि अब बॉक्स ऑफिस पर केवल साउथ की मूवीज का जलवा दिखेगा। मगर राम चरण की गेम चेंजर समेत कई फिल्मों के कलेक्शन काफी निराशाजनक रहे। हालांकि अजित कुमार की फिल्म ने एक नई उम्मीद दी है।

    ये भी पढ़ें- Sky Force Worldwide Collection: अक्षय कुमार के करियर को पंख दे रही 'स्काई फोर्स', 15 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाया इतना पैसा