विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office:विद्या बालन ने आख़िर बिजली गिरा ही दी, तुम्हारी सुलु को इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 20 Nov 2017 02:01 PM (IST)Updated: Tue, 21 Nov 2017 12:22 PM (IST)

तुम्हारी सुलु को मझोले बजट की अगले हफ़्ते रिलीज़ हो रही कपिल शर्मा की फिरंगी और राय लक्ष्मी की जूली ...और पढ़ें

Box Office:विद्या बालन ने आख़िर बिजली गिरा ही दी, तुम्हारी सुलु को इतने करोड़
Box Office:विद्या बालन ने आख़िर बिजली गिरा ही दी, तुम्हारी सुलु को इतने करोड़

मुंबई। विद्या बालन स्टारर फिल्म तुम्हारी सुलु ने धीमी शुरुआत के बाद घरेलू बॉक्स ऑफ़िस अपनी कमाई की गति को तेज़ी से बढ़ाते हुए पहले तीन दिन में 12 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

मौज़-मस्ती वाले रोल में अक्सर दिल से बिजली गिराने को तैयार बॉलीवुड की इस  ‘साड़ी क्वीन हवा हवाई’ ने फिल्म तुम्हारी सुलु के जरिये महफ़िल लूट ली है। पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई सुरेश त्रिवेणी निर्देशित इस फिल्म ने रविवार को पांच करोड़ 39 लाख रूपये का कलेक्शन किया। ये शनिवार की चार करोड़ 61 लाख रूपये की कमाई से 78 लाख रूपये ज़्यादा हैं। तुम्हारी सुलु ने अपने पहले वीकेंड में घरेलू बॉक्स 12 करोड़ 87 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। ये विद्या बालन और तुम्हारी सुलु की रेज़ के लिए तगड़ी शुरुआत मानी जा रही है। पहले दिन दो करोड़ 87 लाख रूपये की कमाई करने वाली तुम्हारी सुलु को अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिल रही है और माना जा रहा है कि इससे फिल्म को वीक डेज़ में फ़ायदा होगा।

 

बता दें कि विद्या बालन की पिछली फिल्म बेगम जान ने पहले तीन दिन में 11 करोड़ 48 लाख रूपये का कलेक्शन किया था यानि तुम्हारी सुलु को उससे बेहतर निकली है। जबकि बेगम जान की ओपनिंग (तीन करोड़ 94 लाख) तुम्हारी सुलु से अच्छी थी । तुम्हारी सुलु, एक मध्यमवर्गीय घरेलू कामकाजी महिला सुलोचना की कहानी है, जो अपने पति अशोक के साथ ख़ुश है। मस्त मौला सुलोचना यानि सुलु की ज़िंदगी का अगला सफ़र तब और ज़्यादा एक्साईटिंग हो जाता है जब उसे एक दिन रेडियो स्टेशन में आरे जे की नौकरी मिलती है। इस फिल्म में मानव कौल और नेहा धूपिया भी हैं।

यह भी पढ़ें:धड़क में जाह्नवी और ईशान ऐसे हो जाएंगे अधूरे, ये बॉलीवुड की पुरानी परंपरा है

एक हजार से ज़्यादा स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई तुम्हारी सुलु को मझोले बजट की अगले हफ़्ते रिलीज़ हो रही कपिल शर्मा की फिरंगी और राय लक्ष्मी की जूली 2 के आने से पहले अपनी कमाई को मजबूत करना होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।