Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vikram Vedha Day 10 Box Office: दूसरे वीकेंड पर चमकी विक्रम वेधा की किस्मत, इतवार को किया चौंकाने वाला कलेक्शन

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 10:03 AM (IST)

    Vikram Vedha box office collection Day 10 collection ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा को रविवार होने का एक बार फिर फायदा मिला। कई दिनों से ...और पढ़ें

    Vikram Vedha box office collection Day 10 Collection, Instagram
    Vikram Vedha box office collection Day 10 Collection, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vikram Vedha box office collection Day 10 collection: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा के लिए दूसरा हफ्ता खुशियां लेकर आया। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। 30 सितंबर को रिलीज हुई विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इस फिल्म से ऋतिक लगभग तीन सालों बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि फैंस का अच्छा जमावड़ा सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा, लेकिन शुरुआत के कुछ दिन ठीक-ठाक कमाई करने के बाद विक्रम वेधा फिसलती चली गई। हालांकि, फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है।

    यह भी पढ़ें- Rekha Birthday: रेखा अपने नाम के आगे क्यों नहीं लगाती है सरनेम, जानिए क्या है वजह

    वर्ल्डलाइड 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई विक्रम वेधा

    विक्रम वेधा ने 10.58 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। इसके बाद अगले दो दिनों तक फिल्म की कमाई लगातार बढ़ी। बीच में फिल्म की परफॉर्मेंस बेहद खराब हो गई और फिल्म ने सिर्फ 2.54 करोड़ का निराशाजनक कलेक्शन किया। वहीं, अब फिल्म फिर से रफ्तार पकड़ने की कोशिश कर रही है। बीते दो दिनों से विक्रम वेधा के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही विक्रम वेधा ने 9वें दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    दूसरे वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

    दूसरे वीकेंड पर फिल्म के घरेलू बिजनेस की बात करें तो विक्रम वेधा ने शनिवार को 3.94 करोड़ कमाए। जबकि रविवार को फिल्म ने लगभग 4 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 69.01 करोड़ पहुंच गई है। विक्रम वेधा का 10 दिनों का कुल कलेक्शन कुछ इस तरह है,

    पहला दिन- Rs. 10.58 cr

    दूसरा दिन- Rs. 12.51 cr

    तीसरे दिन- Rs. 13.85 cr

    चौथा दिन-  Rs.  5.39 cr

    पांचवा दिन- Rs. 5.77 cr

    छठवां दिन- Rs. 7.21 cr

    सातवां दिन- Rs. 3.26 cr

    आठवां दिन- Rs. 2.54 cr

    नौवां दिन-   Rs. 3.94 cr

    दसवें दिन-    Rs. 3.96  cr

    कुल कमाई~ Rs. 69.01 cr

    बता दें कि विक्रम वेधा इसी नाम की तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। दोनों ही फिल्मों को पुष्कर और गायत्री की जोड़ी ने डायरेक्ट किया है।  

    यह भी पढ़ें- Mental Health Day:बॉलीवुड की ये फिल्में मेंटल हेल्थ के प्रति करती हैं जागरूक, बॉक्स ऑफिस पर रही थीं ब्लॉकबस्टर

    खबरें और भी