Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vikram Vedha Day 2 Box Office:ऋतिक-सैफ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमाए कदम, दूसरे दिन बढ़ी कमाई, पीएस-1 से पीछे

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 01:56 PM (IST)

    Hrithik Roshan-Saif Ali Khan film Vikram Vedha Day 2 Box Office Collection बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़ी फिल्म विक्रम वेधा और पोन्नियिन सेल्वन-1 के ब ...और पढ़ें

    Vikram Vedha Day 2 Box Office Collection, Instagram
    Vikram Vedha Day 2 Box Office Collection, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vikram Vedha Day 2 Box Office Collection: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म विक्रम वेधा सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लेकर जितनी चर्चाएं थी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उतना कमाल नहीं दिखा पा रही है। रिलीज के साथ ही विक्रम वेधा ने पहले दिन धीमी शुरुआत की और अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया, जो फिल्म की कमाई में कुछ खास इजाफा नहीं दिखा रहा है।

    यह भी पढ़ें- PS-1 Box Office Day 1: पहले दिन ही 'पोन्नियिन सेल्वन' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 78 करोड़ के साथ की ओपनिंग

    पहले दिन का कलेक्शन रहा निराशाजनक

    इस साल अब तक आमिर खान और अक्षय कुमार समेत कई बड़े स्टार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट चुकी हैं, लेकिन ऋतिक रोशन की फिल्म इनसे भी मुकाबले करने में असफल रही है। विक्रम वेधा के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 10 करोड़ के आसपास रहा, जो लाल सिंह चड्ढा, बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज के ओपनिंग कलेक्शन से भी कम है।  

    दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

    विक्रम वेधा को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। ऐसे में फिल्म को कमाई में बढ़त बनाने में थोड़ा समय लग सकता है। फिल्म के दूसरे दिन यानी 1 अक्टूबर की बात करें को विक्रम वेधा के कलेक्शन में कुछ खास इजाफा देखने को नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विक्रम वेधा की कमाई में दूसरे दिन 25% की बढ़ोत्तरी हुई और इसके साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन 12.50 से 12.75 करोड़ के बीच का रहा। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 22.75 करोड़ हो गया है। भारत में विक्रम वेधा के दो दिनों का नेट कलेक्शन कुछ इस तरह है,

    पहला दिन- Rs. 10 cr

    दूसरा दिन- Rs. 12.75 cr

    कुल कमाई- Rs. 22.75 cr

    एक बार फिर बॉलीवुड पर साउथ हुआ हावी

    विक्रम वेधा के साथ ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1 (पीएस-1) भी रिलीज हुई है, जिसे तमिल के मशहूर निर्देशक मणि रत्नम ने डायरेक्ट की है। फिल्म ने हिंदी बेल्ट में तो धीमी शुरुआत की, लेकिन साउथ में पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और वर्ल्डवाइड 78 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इसके साथ  ही ऐतिहासिक ड्रामा पर आधारित पीएस-1 ने दूसरे दिन 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

    खबरें और भी

    वीकेंड में बढ़ सकती है रफ्तार

    रविवार को वीकेंड और गांधी जयंती होने के साथ ही फिल्म ने अगर अच्छा कलेक्शन किया तो विक्रम वेधा से उम्मीद लगाई जा सकती हैं, नहीं तो फिल्म को हिट होने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है।

    यह भी पढ़ें- Brahmastra 2 में देव के किरदार को लेकर अयान मुखर्जी ने किया खुलासा, कहा- रणबीर की फिल्म में ही दिखा दिया चेहरा