War 2 Collection Day 11: संडे टेस्ट में 'वॉर 2' की ऊंची छलांग! ऋतिक रोशन की फिल्म ने कूली पर किया तगड़ा वार
सिनेमा प्रेमियों में वॉर 2 की चर्चा जोरों पर है जिसमें जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म को रजनीकांत की कूली से टक्कर मिल रही है फिर ...और पढ़ें

HighLights
- वॉर 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- ऋतिक रोशन की फिल्म ने वीकेंड पर मारी बाजी
- 250 करोड़ से कितनी दूर है अयान मुखर्जी की मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा लवर्स के बीच इन दिनों वॉर 2 की चर्चा खूब चल रही है। इस फिल्म को देखने का क्रेज 10 दिनों के बाद भी लोगों के बीच कम होता नजर नहीं आ रहा है। जूनियर एनटीआर ने इस मूवी के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा है। टिकट खिड़की पर यह फिल्म लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। हालांकि, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कूली इसे टक्कर जरूर दे रही है। आइए जानते हैं कि 11वें दिन फिल्म की कमाई का क्या हाल रहा है।
बॉलीवुड के चुनिंदा एक्टर की लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम शामिल किया जाता है, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों सीक्वल फिल्म वॉर में अपने काम को लेकर अभिनेता चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनके एक्टिंग को सराहा जा रहा है। कमाई के मोर्चे पर भी फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया और दो दिनों के अंदर ही 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर दिखाया।
वॉर 2 के 11वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक मूवी ने 5.32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है। वीकेंड पर वॉर 2 ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। वीकडे में मूवी की कमाई का आंकड़ा कम होने लगा था। खैर, अब फिर से इसकी कमाई का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है।
.jpg)
यह भी पढ़ें- Mahavatar Narsimha Collection Day 30: 'नरसिम्हा' के आगे कूली-वॉर 2 खल्लास! 30वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर
फिल्म ने भारत में 11 दिनों के अंदर कुल 219.82 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि मूवी 250 करोड़ के कलेक्शन को पार कर सकती है। हालांकि, इसके लिए मूवी को तेज रफ्तार पकड़नी होगी। कूली से मिल रही टक्कर के बीच ऐसा होना थोड़ा मुश्किल भी होगा, लेकिन फिल्म की पकड़ भी बॉक्स ऑफिस पर समय के साथ मजबूत होती जा रही है।
खबरें और भी
.jpg)
कूली की कमाई का क्या पड़ रहा है वॉर 2 पर असर?
14 अगस्त को वॉर 2 और कूली ने एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी। इससे साफ हो गया कि दोनों ही बिग स्टारर फिल्म है और इसका सीधा असर एक दूसरे की मूवी की कमाई पर पड़ेगा। ऐसा काफी हद तक होता भी नजर आया। कूली के कारण वॉर 2 के दर्शकों में कमी जरूर हो रही है, क्योंकि दोनों ही फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और रजनीकांत की कूली थोड़ी आगे भी निकल चुकी है।