विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

War 2 Collection Day 4: वॉर 2 का वार! रविवार को किया कुली का बंटाधार, चौथे दिन नोटों की हुई धड़ाधड़ बरसात

Published: Sun, 17 Aug 2025 08:17 PM (IST)

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। अयान मुखर्जी की ...और पढ़ें

वॉर 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
वॉर 2 फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. ऋतिक रोशन ने जीता लोगों का दिल
  2. संडे टेस्ट में वॉर 2 ने मचाया धमाल
  3. चार दिनों में हुई फिल्म की टोटल इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋतिक रोशन की इस साल मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर आते ही मूवी ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा है। ऋतिक-एनटीआर की जोड़ी को साथ देखने की एक्साइटमेंट लोगों के बीच काफी ज्यादा थी। आखिरकार अब लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है और मूवी का क्रेज भी सिनेमा लवर्स के बीच समय के साथ बढ़ता जा रहा है। आइए जानते हैं कि संडे टेस्ट में फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है।

सैयारा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद सभी की नजरें वॉर 2 जैसी अपकमिंग फिल्म पर थी। इस बिग स्टारर फिल्म ने थिएटर में रिलीज होने के बाद से ही धमाका कर दिया है। शुरुआती दिनों में फिल्म के कलेक्शन से अंदाजा लग जाता है कि कितने करोड़ तक उसका पहुंचना आसान होगा। खासकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही फिल्म की सफलता का अंदाजा लगाया जाता है।

वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वॉर 2 को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोग कहानी की आलोचना भी कर रहे हैं, लेकिन तारीफ करने वालों की संख्या ज्यादा है। रजनीकांत की कुली फिल्म के सामने भी वॉर 2 धाक जमाने में काफी हद तक सफल साबित हुई है। कहना सही होगा कि दोनों मूवी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: सिर्फ तीन दिन में मालामाल हुई 'वॉर 2', कूली के आगे विदेशी बाजार में दहाड़ी फिल्म

ओपनिंग डे पर वॉर 2 ने 52 करोड़ से खाता खोला। दूसरे ही दिन फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार यानी चौथे दिन ऋतिक रोशन की मूवी ने 24.37 करोड़ (War 2 Collection Day 4) की कमाई कर ली है।

चार दिनों में कुल इतनी हुई फिल्म की कमाई

वॉर 2 का नाम इस साल की चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने चार दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस का खेल बदल दिया है। इस मूवी ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 33.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, चार दिनों के अंदर मूवी ने कुल 166.97 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि वॉर 2 कितनी जल्दी 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना पाती है और कुली से आगे निकलती है या नहीं। 

यह भी पढ़ें- 'सबसे कमजोर फिल्म', 'पठान' के असिस्टेंट डायरेक्टर को पसंद नहीं आई 'War 2', YRF यूनिवर्स पर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।