Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    War 2: 250 करोड़ कमाने के बाद भी फ्लॉप रहेगी वॉर 2, रिलीज से पहले समझ लें कमाई का पूरा गणित?

    Updated: Wed, 13 Aug 2025 08:49 AM (IST)

    War 2 Verdict सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर फिल्म वॉर 2 जल्द ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मूवी को लेक ...और पढ़ें

    स्पाई थ्रिलर फिल्म वॉर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
    स्पाई थ्रिलर फिल्म वॉर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. जल्द थिएटर्स में रिलीज होगी वॉर 2
    2. ऋतिक रोशन की फिल्म का सबको इंतजार
    3. वर्डिक्ट समीकरण का ये है फॉर्मूला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली किस्त वॉर 2 (War 2) है। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) स्टारर इस मूवी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही वॉर पार्ट 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा। 

    मेगा बजट वॉर 2 के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन (War 2 Box Office) को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। रिलीज से पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि हिट होने के लिए वॉर 2 का वर्डिक्ट समीकरण क्या है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।  

    क्या कहता है वॉर 2 का वर्डिक्ट समीकरण?

    वॉर पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इतिहास रचा था। इस आधार पर सीक्वल से फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा है। माना जा रहा है कि वॉर 2 भी कलेक्शन के मामले में धूम मचाती हुई नजर आएगी। लेकिन 250 करोड़ का बिजनेस करने के बाद भी ये फिल्म फ्लॉप रह सकती है। दरअसस ट्रेड एनालिस्ट रोहित जयसवाल ने वॉर 2 का वर्डिक्ट मापदंड की जानकारी दी है, जो इस प्रकार है-

    यह भी पढ़ें- War 2 Pre Release Event: ऑफ स्क्रीन पहली बार साथ नजर आए ऋतिक-एनटीआर, ग्रैंड एंट्री का वीडियो वायरल

    फोटो क्रेडिट- एक्स
    • 250 करोड़- फ्लॉप

    • 250 से लेकर 325 करोड़- एवरेज

    • 325 से लेकर 400 करोड़- हिट

    • 400 से लेकर 500 करोड़- सुपरहिट

    • 500 से लेकर 600 करोड़- ब्लॉकबस्टर

    • 600 से करोड़ से ऊपर तक- ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर 

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के इस मापदंड के आधार पर वॉर 2 की सक्सेस की पूरी डिटेल्स सामने आती है। ऐसे में ऋतिक रोशन की इस मूवी को हर हाल में बंपर कलेक्शन करके दिखाना होगा। 

    वॉर 2 का मोटा बजट

    यशराज बैनर तले बनी स्पाई थ्रिलर मूवीज का बजट हमेशा से काफी ज्यादा रहा है। वॉर 2 पर भी मेकर्स ने बेहिसाब पैसा बहाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मानें तो इस वॉर 2 की अनुमानित लागत 300 करोड़ के आस-पास है। ऐसे में फिल्म के सामने बजट से अधिक कलेक्शन करने की पहली और बड़ी चुनौती रहेगी। 14 अगस्त को भारत में 5000 हजार से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होने के लिए तैयार वॉर 2 ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से अधिक का कारोबार कर सकती है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- War 2 Pre Release Event: ऑफ स्क्रीन पहली बार साथ नजर आए ऋतिक-एनटीआर, ग्रैंड एंट्री का वीडियो वायरल