Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    War 2 Worldwide Collection Day 4: 'कूली' के आगे तेज रफ्तार से दहाड़ी 'वॉर 2', विदेशों में कमाई से उड़ाया गर्दा

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 10:53 AM (IST)

    War 2 Worlwide Collection Day 4 अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म वॉर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। कूली मूवी के साथ क्लैश होने के बावजूद वॉर ...और पढ़ें

    वॉर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    वॉर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. डेढ़ सौ करोड़ के पार गई वॉर 2 मूवी
    2. दुनियाभर में वॉर 2 की तगड़ी कमाई
    3. कूली की नाक के नीचे उड़ाए इतने करोड़

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल सिनेमाघरों में तमाम ए-लिस्टर स्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में भी शानदार कारोबार किया। अब इस लिस्ट में एक और मूवी शामिल होने वाली है। यह है वॉर 2 (War 2)।

    वॉर 2 अयान मुखर्जी निर्देशित वॉर का सीक्वल है जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस बार दो फिल्मों कूली और वॉर 2 के बीच तगड़ा क्लैश हुआ था, लेकिन किसी पर बुरा असर नहीं पड़ा। दोनों ही कमाई के मामले में तूफान ला रही हैं।

    वॉर 2 का दुनियाभर में कब्जा

    ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 का वीकेंड शानदार गया है। 50 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार करने वाली स्पाई थ्रिलर मूवी ने चार दिन यानी पहले वीकेंड में 160 करोड़ रुपये के आसपास कारोबार कर लिया है। फिल्म की कमाई सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। विदेशों में भी यह दबदबा बनाकर चल रही है।

    यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: सिर्फ तीन दिन में मालामाल हुई 'वॉर 2', कूली के आगे विदेशी बाजार में दहाड़ी फिल्म

    View this post on Instagram

    A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

    ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के मुताबिक, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 चार दिन में दुनियाभर में करीब 245 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, कूली 400 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई है। फिलहाल, मेकर्स ने अभी वॉर 2 का ऑफिशियल डाटा शेयर नहीं किया है।

    खबरें और भी

    बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 का डे वाइज कलेक्शन

    वॉर 2 पहले दिन से ही अच्छा कारोबार कर रही है, लेकिन सिर्फ हिंदी की बदौलत यह डेढ़ सौ करोड़ के पार नहीं पहुंची। जूनियर एनटीआर की तगड़ी फैन-फॉलोइंग के दम पर इसे तेलुगु वर्जन में भी खूब देखा जा रहा है और इसी वजह से फिल्म ने अकेले तेलुगु भाषा में 44.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

    हिंदी तेलुगु
    पहला दिन 28 करोड़ 22 करोड़
    दूसरा दिन 45 करोड़ 10 करोड़
    तीसरा दिन 24 करोड़ 6 करोड़
    चौथा दिन 23 करोड़ 6.5 करोड़

    यह भी पढ़ें- War 2 की बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई, जनता के रिस्पॉन्स से सातवें आसमान पर पहुंचीं Kiara Advani