विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: हफ़्ते भर में Half सेंचुरी भी नहीं लगा पाई Girlfriend, हिंदी मीडियम 25 करोड़ पार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 01:57 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 03:48 PM (IST)

ट्रेड सर्किल के मुताबिक हिंदी मीडियम, साल 2014 में आई कंगना रनौत स्टारर फिल्म क्वीन के ही राह पर है। ...और पढ़ें

Box Office: हफ़्ते भर में Half सेंचुरी भी नहीं लगा पाई Girlfriend, हिंदी मीडियम 25 करोड़ पार
Box Office: हफ़्ते भर में Half सेंचुरी भी नहीं लगा पाई Girlfriend, हिंदी मीडियम 25 करोड़ पार

मुंबई। अपनी रिलीज़ का पहले हफ्ता पूरा होने के बाद लगातार गिरावट के चलते मोहित सूरी की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड 50 करोड़ तक पहुंचने से चूक गई जबकि हिंदी मीडियम ने बीते चार दिनों में स्टेडी रहते हुए 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की चेतन भगत के नॉवेल पर बनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड ने इस गुरूवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीन करोड़ 56 लाख रूपये की कमाई की , जो उसका अब तक का एक दिन का सबसे कम कलेक्शन हैं। फिल्म की कुल कमाई पहला हफ्ता पूरा होने पर 49 करोड़ 19 लाख तक ही पहुंच सकी है। हालांकि फिल्म ने पहले वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन किया था और 30 करोड़ से ज़्यादा ( शुक्र 10. 27 , शनि 10. 63 और रवि 11.14 करोड़ ) का कलेक्शन किया था। उधर साकेत चौधरी की इरफ़ान , पाकिस्तानी हिरोइन सबा कमर और दीपक डोबरियाल स्टारर फिल्म हिंदी मीडियम ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ 21 लाख का कलेक्शन कर लिया है। हफ्ता पूरा होने वाले दिन यानि गुरूवार को फिल्म को तीन करोड़ 10 लाख रुपए मिले जो उसके बीते तीन दिनों के कलेक्शन के आसपास ही है।

यह भी पढ़ें:Confirmed: पिट गए सलमान खान, एक एक कर पड़े 11 थप्पड़ , Video देखिये 

 

ट्रेड सर्किल के मुताबिक हिंदी मीडियम, साल 2014 में आई कंगना रनौत स्टारर फिल्म क्वीन के ही राह पर है। क्वीन ने एक करोड़ 75 लाख रूपये से सुस्त ओपनिंग ली थी और पहले हफ्ते में फिल्म को सिर्फ 19 करोड़ 70 लाख रूपये मिले थे। लेकिन बाद में फिल्म ने जोर पकड़ा और कमाई 62 करोड़ तक पहुंच गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।