Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 फिल्मों के बीच होगा महा क्लैश, June में दिखेगा बॉलीवुड और साउथ का संग्राम

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 03:52 PM (IST)

    इस साल जून का महीना फिल्मों की रिलीज के काफी अहम माना जा रहा है, जिसकी बदौलत बॉक्स ऑफिस पर महा क्लैश देखने को मिलेगा। ...और पढ़ें

    तीन फिल्में होंगी रिलीज (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    तीन फिल्में होंगी रिलीज (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. जून 2026 में रिलीज होंगी ये फिल्में

    2. बॉक्स ऑफिस पर होगा महा संग्राम

    3. साउथ और बॉलीवुड में होगा क्लैश

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 का पहले क्वार्टर का सफर समाप्त हो गया है और अप्रैल से दूसरे क्वार्टर का दौर शुरू हो गया है, जो अप्रैल से लेकर जून तक चलेगा। जल्द ही अप्रैल समाप्त होगा और मई-जून आएगा। साल के सेकेंड क्वार्टर का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि जून 2026 में कई शानदार फिल्में रिलीज की जानी है। 

    इस मामले में तीन मूवीज ऐसी हैं, जिनके बीच बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत देखने को मिलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि साउथ और बॉलीवुड की वह कौन सी आने वाली तीन फिल्में हैं, जिनके बीच महा क्लैश होगा। 

    पेड्डी (Peddi)

    इस लिस्ट में पहला नाम साउथ सुपरस्टार राम चरण चरण की मोस्ट अवेटेड मूवी पेड्डी का शामिल हो रहा है। एक्शन और स्पोर्ट्स ड्रामा थ्रिलर के तौर पर हर कोई पेड्डी की रिलीज का इंतजार कर रहा है। पहले ये फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है और अब राम चरण की ये मूवी 25 जून 2026 को सिनेमाघरों में एंट्री मारेगी। 

    यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ की कमाई के बीच जापान चला Dhurandhar, अब 'हमजा' तोड़ेगा दंगल और RRR का रिकॉर्ड; रिलीज डेट का एलान

    boxofficeclashjune (3)

    वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle)

    करीब 3 साल से अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज की राह देख रही है। मल्टी स्टारर इस मूवी का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है। गौर करें वेलकम टू द जंगल की रिलीज डेट की तरफ तो इसे 26 जून 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में प्रदर्शित किया जाएगा। अक्षय के अलावा इस मूवी में सुनील शेट्टी, परेश रावल, संजय दत्त, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी और श्रेयस तलपडे जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं। 

    boxofficeclashjune (2)

    लेनिन (Lenin)

    किस्मत जैसी शानदार साउथ मूवी से फैंस का दिल जीतने वाले अभिनेता अखिल अक्कीनेनी को भला कौन भूल सकता है। अखिल की अगली फिल्म का नाम लेनिन है, जिसकी रिलीज डेट की घोषणा कुछ समय पहले ही की गई है। 26 जून 2026 को एक्शन थ्रिलर लेनिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। 

    खबरें और भी

    boxofficeclashjune (1)

    इस तरह से पेड्डी, वेलकम टू द जंगल और लेनिन जून के अतिंम दिनों बॉक्स ऑफिस पर आपस में टकराती हुई नजर आएंगी। ऐसे में ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सी मूवी कमाई के मामले में अव्वल निकलेगी। 

    यह भी पढ़ें- दूसरी बार टली Toxic की रिलीज डेट, 4 जून को नहीं देगी दस्तक, Dhurandhar 2 को मात देने का मेकर्स का मास्टर प्लान