ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Welcome To The Jungle ने मचाया आतंक, शनिवार को अक्षय की फिल्म ने की बंपर कमाई
अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यहां देखें फिल्म ने दूसरे दिन दुनियाभर में बॉ ...और पढ़ें

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
HighLights
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
दुनियाभर में अक्षय की फिल्म ने की जमकर कमाई
26 जून को रिलीज हुई है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल की सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाली फिल्मों में से एक 'वेलकम टू द जंगल' आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की और आइए अब आइए जानते हैं कॉमेडी ड्रामा ने शनिवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाए।
वेलकम टू जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये से खाता खोला जिसमें 3.75 करोड़ रुपये के पेड़ प्रीव्यू भी शामिल थे। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है। इसी के साथ इसका नेट इंडिया कलेक्शन 39 करोड़ रुपये हो गया है वहीं इंडिया ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 46.80 करोड़ रुपये।
यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म! अक्षय-सैफ की सस्पेंस थ्रिलर Haiwaan की आ गई रिलीज डेट, 18 साल बाद 'खिलाड़ी'-'अनाड़ी' मचाएंगे तहलका
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो कॉमेडी ड्रामा ने शनिवार तक 57.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसमें 10.70 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन शामिल है।
-1782613442954.jpg)
वेलकम टू द जंगल डे 2 कलेक्शन- 20 करोड़ रुपये
इंडिया नेट कलेक्शन- 39 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 46.80 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 57.50 करोड़ रुपये
वेलकम टू द जंगल की कहानी
'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) अहमद खान की डायरेक्ट की गई है। कहानी एक ऐसे अरबपति के बारे में है जो टैक्स बचाने के लिए एक बहुत महंगी और बुरी तरह फ्लॉप होने वाली फिल्म बनाकर भारी आर्थिक नुकसान करने की कोशिश करता है। फिल्म की टीम अचानक भारत-कश्मीर बॉर्डर के पास एक दूर-दराज जंगल में फंस जाती है, जहां वहां के लोग एक्टर्स को सेना के खास कमांडो समझ लेते हैं।
कहानी में कॉमेडी का असली मजा तब आता है जब फिल्म की अस्त-व्यस्त क्रू आजाद नगर गांव पहुंचती है। यह इलाका आतंक से जूझ रहा है। कई गलतफहमियों की वजह से, गांव वाले कैमरा क्रू, मेकअप आर्टिस्ट और काम न मिलने की वजह से खाली बैठे गैंगस्टर्स (सुनील शेट्टी और अरशद वारसी) को असली भारतीय सेना की टुकड़ी समझ बैठते हैं, जिन्हें उनकी सुरक्षा के लिए भेजा गया है।
खबरें और भी
बहादुर होने का दिखावा करने वाले एक्टर्स को असल में अपनी जान बचाने के लिए मजबूर होना पड़ता है और उन्हें एक खतरनाक गैंग लीडर (जैकी श्रॉफ) का सामना करना पड़ता है। इसके बाद जो जबरदस्त हंगामा होता है, उसमें भरपूर कॉमेडी और ड्रामा होता है।
वेलकम टू द जंगल के बारे में
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ एक बड़ी टुकड़ी है जिसमें परेश रावल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिज, दिशा पटानी, रवीना टंडन, अरशद वारसी, राजपाल यादव जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसे अमजद खान ने डायरेक्ट किया है।