विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ-गोविंदा की जोड़ी भी नहीं कर पाई थी मुकाबला, सीनियर स्टार्स को पछाड़ इस एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर मारी थी बाजी

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Tue, 22 Apr 2025 03:31 PM (IST)

बॉक्स ऑफिस क्लैश कोई नई बात नहीं है। जब एक ही दिन दो फिल्में रिलीज होती हैं तो अक्सर एक ...और पढ़ें

जब दो स्टार के साथ भी फिल्म नहीं हो पाई थी हिट (Photo Credit- X)
जब दो स्टार के साथ भी फिल्म नहीं हो पाई थी हिट (Photo Credit- X)

HighLights

  1. जब दो स्टार के साथ भी फिल्म नहीं हो पाई हिट
  2. रोमांस और कॉमेडी के बीच दर्शकों का फैसला
  3. साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में फिल्मी क्लैश हमेशा से दर्शकों के लिए दिलचस्प रहे हैं। ऐसा ही एक ऐतिहासिक टकराव साल 1998 में देखने को मिला था, जब दो बड़ी फिल्में एक ही दिन, 16 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में टकराईं। एक तरफ थी गोविंदा और अमिताभ बच्चन की जबरदस्त कॉमिक एंटरटेनर ‘बड़े मियां छोटे मियां’, तो दूसरी तरफ थी शाहरुख खान की आइकॉनिक रोमांटिक ड्रामा ‘कुछ कुछ होता है’, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

‘कुछ कुछ होता है’ बनी साल की सबसे बड़ी हिट

शाह रुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर करण जौहर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ ने उस समय के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म का बजट महज 10 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने दुनियाभर में लगभग 91 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म साबित हुई थी।

Photo Credit- X

करण जौहर के निर्देशन में बनी यह कहानी प्यार, दोस्ती और इमोशन्स का खूबसूरत संगम थी, जिसमें शाहरुख ने राहुल खन्ना, काजोल ने अंजली शर्मा और रानी ने टीना मल्होत्रा का किरदार निभाया था। इस फिल्म की रोमांटिक कहानी और म्यूजिक ने दर्शकों को दीवाना बना दिया और इसे एक कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल गया था।

ये भी पढ़ें- जब शाह रुख खान को पछाड़ अनिल कपूर ने बदला था बॉक्स ऑफिस का समीकरण, एक्टर की फिल्म ने तोड़े थे कई रिकॉर्ड

गोविंदा-बिग बी की जोड़ी पड़ी थी फीकी

वहीं दूसरी ओर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में गोविंदा और अमिताभ बच्चन की डबल रोल वाली जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया। यह फिल्म भी हिट रही और दर्शकों ने इसे पसंद किया, लेकिन कमाई के मामले में यह ‘कुछ कुछ होता है’ से काफी पीछे रह गई। इस फिल्म का बजट 10 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म दुनियाभर में सिर्फ 28.84 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी।

दूल्हे राजा भी रहे थे कमाई में आगे

दिलचस्प बात यह है कि गोविंदा की एक और फिल्म ‘दूल्हे राजा’ उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म रही। यानी गोविंदा की पॉपुलैरिटी उस दौर में शिखर पर थी, फिर भी ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्म के आगे कोई नहीं टिक पाया। इस क्लैश ने यह साबित कर दिया था कि जब कहानी, इमोशन और स्टार पावर का सही तालममेल बिठाया जाए तो वो बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म को पीछे छोड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- Good Bad Ugly Box Office Collection Day 12: मंडे टेस्ट में बिखरी अजित कुमार की फिल्म, सिंगल डिजिट में सिमटा कलेक्शन!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।