विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 के बीच इस Romantic Film ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, वैलेंटाइन वीक में छप्परफाड़ कमाई

Published: Mon, 09 Feb 2026 10:52 AM (GMT+05:30)

एक तरफ बॉर्डर 2 (Border 2) और दूसरी तरफ मर्दानी 3 (Mardaani 3)... यह दोनों ही फिल्में इस वक्त बॉक्स ...और पढ़ें

रोमांटिक फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रोमांटिक फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 के बीच दबे पांव आई एक रोमांटिक फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, खासकर फर्स्ट वीकेंड में। वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) में इस फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया है।

वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले ही यह रोमांटिक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का क्रेज इतना दमदार है कि इसने बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 को बराबर की टक्कर दी है।

विद लव को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

यह फिल्म है रोम-कॉम ड्रामा 'विद लव' (With Love)। 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। इस फिल्म को इतना पसंद किया जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर दिख रहा है।

Romantic Movie

विद लव मूवी का कलेक्शन

भले ही 'विद लव' ने अपना खोता चंद रुपयों से खोला हो, लेकिन वीकेंड में फिल्म की कमाई सिर्फ बढ़ी है। सैकनिल्क के मुताबिक, मदन निर्देशित फिल्म ने पहले दिन 1.6 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। हालांकि, शनिवार को फिल्म का कारोबार दोगुना हुआ और कमाई 2.5 करोड़ रुपये रही।

शनिवार की तरह रविवार को भी 'विद लव' की कमाई में इजाफा देखने को मिला। ईटाइम्स के मुताबिक, रविवार को रोमांटिक फिल्म ने 3.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस लिहाज से सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने 7.14 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

यह भी पढ़ें- फिर Sunny Deol का बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा ढाई किलो हाथ का दम, Border 2 के बाद ला रहे हैं नई एक्शन थ्रिलर!

With Love

मर्दानी 3 और बॉर्डर 2 का कलेक्शन

बात करें मर्दानी 3 की तो इस फिल्म ने दसवें दिन यानी दूसरे रविवार को करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी और बॉर्डर 2 बीते दिन करीब 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

क्या है फिल्म की कहानी?

तमिल टीन लव ड्रामा में अभिषाण जीवंत और अनस्वरा राजन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी शुरू होती है सत्या और मोनिषा के ब्लाइंड डेट से। जैसे ही दोनों मिलते हैं, उन्हें पता चलता है कि वे स्कूल मेट्स हैं। मोनिषा, सत्या की जूनियर हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं, लेकिन तभी मोनिषा एक ऐसा आइडिया देती है जिससे दोनों अपने स्कूल के दिनों और पुराने क्रश को याद करते हैं।

यह भी पढ़ें- Box Office: संडे को बॉक्स ऑफिस पर हुआ घमासान, Border 2 ने छापे जमकर नोट, कैसा रहा 'मर्दानी 3' और 'वध 2' हाल?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।