Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Kashmir Files पर पहले ही दिन भारी पड़ी यामी गौतम की Article 370, दोगुनी कमाई कर चौंकाया

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 24 Feb 2024 01:16 PM (IST)

    Article 370 फिल्म ने रिलीज के साथ धमाल मचाना शुरू कर दिया है। उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करते हुए यामी गौतम की आर्टिकल ...और पढ़ें

    आर्टिकल 370 ने किया कमाल (Photo Credit-Instagram)
    आर्टिकल 370 ने किया कमाल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. आर्टिकल 370 की पहले दिन की कमाई शानदार
    2. द कश्मीर फाइल्स से ज्यादा रहा कलेक्शन
    3. यामी गौतम की फिल्म का चला जादू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले की इस फिल्म ने पहले ही दिन से धमाका करना शुरू कर दिया है। ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में आर्टिकल 370 ने धमाकेदार आगाज कर के दिखाया है,

    जिसके चलते इस मूवी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को पछाड़ दिया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आर्टिकल 370 ने द कश्मीर फाइल्स से रिलीज के फर्स्ट डे पर कितना अधिक कलेक्शन किया है।

    द कश्मीर फाइल्स से ओपनिंग डे पर आगे निकली आर्टिकल 370

    साल 2022 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स एक ऐसी मूवी थी, जिसे शुरुआत में कम आंका जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजरा इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई।

    द कश्मीर फाइल्स की तर्ज पर अब यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 भी आगे बढ़ती हुई दिख रही है और पहले ही दिन इस मूवी ने ये साबित भी कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार द कश्मीर फाइल्स ने 3.55 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी, इसकी तुलना में आर्टिकल 370 ने फर्स्ट डे पर 6.12 करोड़ का ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

    ऐसे में रिलीज के पहले दिन यामी गौतम की मूवी लगभग दोगुनी कमाई करती हुई सामने आई है। हालांकि गौर किया जाए द कश्मीर फाइल्स के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह 252.90 करोड़ है, इस आंकड़े तक पहुंचना आर्टिकल 370 के लिए बड़ी चुनौती होगी। 

    खबरें और भी

           फिल्म        ओपनिंग डे कलेक्शन
       आर्टिकल 370      6.12 करोड़
       द कश्मीर फाइल्स      3.55 करोड़

    दूसरे दिन आर्टिकल 370 की कमाई में आएगा उछाल

    शुक्रवार के दिन रिलीज होने वाली आर्टिकल 370 को 99 रुपये टिकट ऑफर के साथ उतारा गया है। इसके बावजूद इस मूवी ने शानदार कारोबार किया है। ऐसे में इस बात की पूरी उम्मीद की जा रही है कि रिलीज के दूसरे दिन आर्टिकल 370 के कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिल सकता है।

    ये भी पढ़ें- Article 370 Twitter Review: 'उरी' के बाद क्या आर्टिकल 370 भी बनेगी लंबी रेस का घोड़ा? जानिये दर्शकों की राय