Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Article 370 Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'आर्टिकल 370' को मिले इतने नंबर, जानें कितने करोड़ से खुला खाता

    Updated: Tue, 27 Feb 2024 07:51 AM (IST)

    यामी गौतम स्टारर फिल्म आर्टिकल 370 की चर्चा इन दिनों हर ओर है। ये फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है जब चुनाव के दिन ज्यादा दूर नहीं हैं। फिल्म को लोगों ...और पढ़ें

    यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370'. फोटो क्रेेडिट- इंस्टाग्राम
    यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370'. फोटो क्रेेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'आर्टिकल 370' में यामी गौतम ने निभाया है पुलिस ऑफिसर का रोल
    2. फिल्म की कहानी आ रही लोगों को पसंद
    3. गल्फ देशों में बैन है फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Article 370 Box Office Collection: यामी गौतम की एक्शन स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। असल घटनाओं पर आधारित ये मूवी काफी पसंद की जा रही है। फिल्म पर दर्शक भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। ओपनिंग वीकेंड में पिक्चर ने धांसू कमाई की, जिसके बाद अब बारी है इसके पहले वीकडे के पहले दिन का कलेक्शन जानने की।

    चर्चा में फिल्म 'आर्टिकल 370'

    कुछ दिन पहले चुनावी भाषण में प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ने 'आर्टिकल 370' का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म के जरिए लोगों को सच्चाई का पता चलेगा। पीएम मोदी के मेंशन के बाद फिल्म को और पब्लिसिटी मिली, जो कि एक अन्य वजह है फिल्म के लाइमलाइट में बने रहने की।

    'आर्टिकल 370' का कलेक्शन

    ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने अच्छी कमाई की। हर दिन मूवी का कलेक्शन बढ़ता ही गया। वहीं, अब फिल्म रिलीज के पहले वीकडे की शुरुआत हो चुकी है। मंडे टेस्ट में फिल्म पास हुई या फेल, ये तो आंकड़ों से पता लगेगा।

    'आर्टिकल 370' ने पहले दिन 6 करोड़, दूसरे दिन 9.50 करोड़ और तीसरे दिन 9.50 करोड़ की कमाई की थी। अब सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, मंडे टेस्ट में फिल्म को बस 3.25 करोड़ हासिल हुए हैं। इसी के साथ मूवी का कुल कलेक्शन 26.15 करोड़ हो गया है।

    खबरें और भी

    जानें क्या है फिल्म की कहानी और कास्ट

    'आर्टिकल 370' कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के पीएम मोदी के फैसले पर आधारित है। फिल्म में राजनीतिक मतभेद, इर्ष्या और इस फैसले से प्रभावित अन्य चीज़ों को दिखाया गया है। यामी गौतम ने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है। वहीं, पीएम मोदी की भूमिका में अरुण गोविल हैं। एक्टर किरण करमरकर ने अमित शाह का कैरेक्टर प्ले किया है। इस फिल्म में 'जवान' एक्ट्रेस प्रियामणि भी हैं।

    यह भी पढ़ें: Article 370 से फाइटर तक, गल्फ देशों में बैन हो चुकी हैं ये फिल्में, जानें क्या है वजह