Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3000 करोड़ कमाने के बाद भी नहीं बदली Dhurandhar डायरेक्टर की जिंदगी, यामी गौतम ने बताया Aditya Dhar का सीक्रेट!

    Updated: Sat, 02 May 2026 02:59 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने हाल ही में बताया कि 'धुरंधर' (Dhurandhar) की सफलता के बाद उनकी और आदित्य धर की जिंदगी में क्या बदलाव आए। ...और पढ़ें

    'धुरंधर' की सफलता के बाद कितनी बदली आदित्य धर की जिंदगी

    'धुरंधर' की सफलता के बाद कितनी बदली आदित्य धर की जिंदगी 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर आदित्य धर की दो-पार्ट वाली फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) रिलीज के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। दोनों फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, साथ ही फिल्म ने दर्शकों से भी खूब तारीफें बटोरी हैं। अब यामी गौतम ने 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद उनकी और आदित्य की जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बात की।

    कितनी बदली आदित्य धर और यामी की जिंदगी

    जब यामी पूछा गया कि Dhurandhar की जबरदस्त सफलता और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के बाद क्या उनके और आदित्य के नजरिए में कोई बदलाव आया है, तो यामी ने जवाब दिया, 'एक इंसान के तौर पर हममें कुछ भी नहीं बदला है। यह बात आदित्य से भी आती है, और जिस तरह के इंसान वह हैं- उन पर किसी चीज का असर नहीं होता और वह बहुत ही विनम्र हैं। मैंने उन्हें अलग-अलग दौर से गुजरते देखा है-ऊंच-नीच, उतार-चढ़ाव और कमजोर पल भी आए हैं। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि उन मुश्किल पलों में हमने अपनी निराशा जाहिर की हो या उसे बाहर निकाला हो'।

    yami (5)

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के निर्देशक आदित्य धर को मिली बड़ी जीत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी इस मामले में बड़ी राहत

    यामी ने आगे कहा, 'हम दोनों ही भगवान के बहुत शुक्रगुजार हैं; हमारे लिए आध्यात्मिकता बहुत मायने रखती है, हम सर्वशक्तिमान पर विश्वास रखते हैं। अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा ही होता है। जो चीज आपके लिए बनी है, हो सकता है कि उसे मिलने में थोड़ी देर हो जाए, लेकिन वह आपको मिलेगी जरूर'।

    yami (1)

    हाल ही में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2), जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यामी गौतम (Yami Gautam) ने 'धुरंधर' का उदाहरण देते हुए फिल्म इंडस्ट्री के विकास के ग्राफ पर बात की।

    यामी ने कहा, 'ये सारी परिभाषाएं अब बदल गई हैं, और मुझे लगता है कि 'धुरंधर' इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। हर एक किरदार ने अपनी छाप छोड़ी है, क्योंकि किरदारों को इसी तरह से लिखा गया है। मैंने यह भी समझा है कि यह इंडस्ट्री के कल्चर से भी जुड़ा है। जैसे कि यह फीमेल एक्टर है, यह मेल एक्टर है, यह हीरो है-इस सोच को पूरी तरह से खत्म करके, बेहतरीन किरदारों और लेखन पर फोकस करना मुमकिन है'।

    खबरें और भी

    dhurandhar (26)

    'धुरंधर 2' के बारे में

    Dhurandhar: The Revenge 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 40 दिनों के बाद भी इसका थिएट्रिकल रन पूरा नहीं हुआ है। स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म में यामी गौतम ने भी एक कैमियो रोल किया है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: हॉलीडे पर दोगुनी हुई 'भूत बंगला' की दहशत, विदेशी बाजार में छप्परफाड़ कमाई