Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2023: लगातार 5 फ्लॉप के बाद इस साल Akshay Kumar को मिली पहली हिट, एक्टर के लिए कैसा रहा 2023

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 05:15 PM (IST)

    Akshay Kumar In 2023 अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों में शुमार हैं। बीते साल अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। ...और पढ़ें

    जानिए अक्षय कुमार के लिए कैसा रहा साल 2023 (Photo Credit-Jagran)
    जानिए अक्षय कुमार के लिए कैसा रहा साल 2023 (Photo Credit-Jagran)

    HighLights

    1. अक्षय कुमार के लिए ऐसा रहा 2023
    2. 5 फ्लॉप के बाद खुला हिट का खाता
    3. अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर का महीना चल रहा है और कुछ दिन बाद ये साल भी खत्म होने वाला है। ईयर एंडर के आधार पर आज हम अक्षय कुमार के बारे में बात करेंगे। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को साल 2023 से काफी उम्मीदें थीं, क्योंकि बीते साल 2022 में एक्टर की एक भी फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा सकी।

    इस साल अक्की के खाते में एक हिट मूवी बेशक जरूर आई। लेकिन बीते साल की भरपाई इसके जरिए करना मुश्किल रहा। ऐसे में इस लेख में आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार के लिए साल 2023 कैसा रहा है।

    अक्षय कुमार के लिए ऐसा रहा 2023

    इस साल की शुरुआत अक्षय कुमार की पॉपुलर फिल्म 'सेल्फी' से हुई। फरवरी के महीने में सेल्फी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। निर्देशक राज मेहता के निर्देशन में बनी इस मूवी में एक्टर के साथ हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार इमरान हाशमी और एक्ट्रेस डायना पैंटी भी लीड रोल में मौजूद रहीं।

    उम्मीद लगाई जा रही थी,सुपरस्टार की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी, लेकिन हुआ इसका उल्टा और सेल्फी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने महज 16.85 करोड़ का नेट कारोबार किया और अक्षय के करियर की सबसे डिजास्टर मूवी में शामिल हुई।

    खबरें और भी

    5 फ्लॉप के बाद खुला हिट का खाता

    बीते साल को जोड़ दिया जाए तो 'सेल्फी' सहित अक्षय कुमार की पिछली 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रहीं। इन फिल्मों में 'बच्चन पांडे, मेगा बजट मूवी सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु' के नाम शामिल हैं। ऐसे में इस साल 11 अगस्त को अक्षय की 'ओह माय गॉड 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। पहले पार्ट की अपार सफलता की तरह ओएमजी का ये दूसरा पार्ट भी दर्शकों को काफी पसंद आया।

    अक्षय कुमार के साथ एक्टर पंकज त्रिपाठी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने इस मूवी में कमाल की एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। आलम ये रहा है कि ओह माय गॉड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कलेक्शन कर सुपरहिट का तमगा हासिल किया।

    ये भी पढ़ें- Welcome to the Jungle से छटे विवादों के बादल, रुकी शूटिंग इस दिन से होगी शुरू, पहला शेड्यूल यहां होगा शूट

    अक्षय का 'मिशन रानीगंज' हुआ फेल

    'ओह माय गॉड 2' की सफलता के बाद के ऐसा लगा का मानो अक्षय कुमार ने सही मायनों में बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर ली। लेकिन 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' की असफलता से अक्की को बड़ा झटका लगा।

    6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर सकी और 33.74 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ फ्लॉप रही।

    अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवीज

    कुल मिलाकार देखा जाए तो बीते दो साल में अक्षय कुमार की करीब 7 फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई हैं। इनमें से महज 1 मूवी सुपरहिट रही है,जबकि 6 नाकाम रहीं। ऐसे में अब आने वाला साल अभिनेता के लिए बेहद अहम होने वाला है। गौर करें अक्षय की अपकमिंग मूवी की तरफ तो उसमें ''बडे़ मियां छोटे मियां, वेलकम टू द जंगल, खेल खेल में, हाउसफुल 5, सिंघम अगेन और स्काई फोर्स'' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

      फिल्म    रिलीज डेट

      बडे़ मियां छोटे मियां

       ईद 2024
      सिंघम अगेन    15 अगस्त 2024
      स्काई फोर्स    2 अक्टूबर 2024
      वेलकम टू जंगल    20 दिसंबर 2024

    इनमें से तीन फिल्में नए साल 2024 में बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इनमें से कितनी फिल्में सफल साबित होंगी और कितनी असफल।

    ये भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा अक्षय-टाइगर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर