विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yodha Box Office Day 12: शैतान के आगे योद्धा ने डाले अपने हथियार, मंगलवार को लाखों में लुढ़का कलेक्शन

Published: Wed, 27 Mar 2024 10:08 AM (IST)

Sidharth Malhotra की फिल्म Yodha को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं लेकिन इस मूवी ने ...और पढ़ें

योद्धा ने शैतान के आगे बॉक्स ऑफिस पर मानी हार / फोटो- Imdb
योद्धा ने शैतान के आगे बॉक्स ऑफिस पर मानी हार / फोटो- Imdb

HighLights

  1. योद्धा की पाई-पाई कमाने में छूट रहे हैं पसीने
  2. 12 दिनों में लाखों में लुढ़का योद्धा का कलेक्शन
  3. इंडिया में अब तक योद्धा ने की मुट्ठीभर कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म 'योद्धा' से फैंस को काफी उम्मीद थी। सागर आंबरे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म का ट्रेलर देख हर किसी यही लगा था कि शेरशाह की तरह ही ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाएगी।

हालांकि, शैतान अपनी मौजूदगी से योद्धा की न सिर्फ रातों की नींद उड़ा रहा है, बल्कि 12 दिनों के अंदर ही उसकी ऐसी हालत कर दी है कि अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी की फिल्म का दम बॉक्स ऑफिस पर कभी भी टूट सकता है।

मंगलवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा-दिशा पाटनी और राशि खन्ना स्टारर फिल्म 'योद्धा' का कलेक्शन लाखों में आ गिरा है। 12 दिनों में योद्धा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस और दुनियाभर में कितनी कमाई की है, चलिए देखते हैं।

12वें दिन ही लाखों में आ गिरा योद्धा का बिजनेस

करण जौहर ने शेरशाह की तरह ही योद्धा के प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने दुबई में आसमान में एक्शन फिल्म का पोस्टर लॉन्च करवाया था। योद्धा के प्रमोशन पर इतना पैसा खर्च करने के बावजूद थिएटर में इस फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल रही है। योद्धा के बाद रिलीज हुई फिल्में मडगांव और स्वातंत्र्यवीर सावरकर भी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस कमाई में आगे चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: Yodha Box Office Day 11: होली के पहले ही फीका पड़ा 'योद्धा' का रंग, रविवार को स्वाहा हुआ फिल्म का बिजनेस

11 वें दिन होली के मौके पर लगभग 1.6 करोड़ का कलेक्शन करने वाली, योद्धा की मंगलवार को कमाई करने में हालत खस्ता हो गयी। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 12वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर योद्धा ने महज 83 लाख का बिजनेस किया। इंडिया में रिलीज के 12 दिनों के अंदर ये फिल्म महज 31.68 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई है।

योद्धा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12 डेज- 

  • इंडिया नेट कलेक्शन-  31.68 करोड़ रुपए
  • इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 36.5 करोड़ रुपए
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन -  46.5 करोड़ रुपए
  • ओवरसीज कलेक्शन - 10 करोड़ रुपए
  • मंगलवार कलेक्शन-     0.83 लाख रुपए

दुनियाभर में भी योद्धा का हाल बेहाल

कभी-कभी जब फिल्म इंडिया में कुछ खास कमाई नहीं कर पाती, लेकिन विदेशों में अच्छा बिजनेस कर जाती है। हालांकि, सिद्धार्थ मल्होत्रा-दिशा पाटनी की फिल्म 'योद्धा' की किस्मत इस मामले में भी खराब रही। 15 मार्च 2024 को रिलीज हुई 'योद्धा' इतने दिनों में भी वर्ल्ड वाइड 50 करोड़ तक नहीं पहुंच पाई है।

इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 46.5 करोड़ का टोटल बिजनेस किया है। ओवरसीज मार्केट में ये फिल्म बस अब तक 10 करोड़ की कमा पाई है।

यह भी पढ़ें: Yodha Day 7 Box Office Collection: 'शैतान' के आगे 'योद्धा' ने टेके घुटने, एक हफ्ते में फिल्म ने किया इतना बिजनेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।