Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yodha Day 2 Box Office: पटरी पर लौटी सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा', दूसरे दिन कलेक्शन में आ गया सुधार

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 10:10 PM (IST)

    Yodha Box Office Collection Day 2 अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म योद्धा सिनेमाघरों में जारी है। इस मूवी ने रिलीज के पहले दिन पर ठीक-ठी ...और पढ़ें

    योद्धा ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ (Photo Credit-Instagram)
    योद्धा ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. दूसरे दिन योद्धा ने किया इतना कारोबार
    2. सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा
    3. ओपनिंग डे पर कमाए थे इतने करोड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Yodha Collection Day 2: डायरेक्टर सागर आम्ब्रे और पुष्कर झा की एक्शन थ्रिलर योद्धा कल से बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी जैसे कलाकारों से सजी योद्धा ने ओपनिंग डे पर औसतन प्रदर्शन कर के दिखाया है। 

    इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं योद्धा ने पहले शनिवार को कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

    दूसरे दिन क्या पटरी पर लौटी योद्धा

    ऐसा माना जा रहा था कि शनिवार के दिन वीकेंड के लिहाज से योद्धा की कमाई की रफ्तार बढ़ने वाली है और पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन कलेक्शन में काफी इजाफा देखने को मिलेगा। लेकिन कहानी सेकंड डे पर भी कुछ नहीं बदली है। 

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा ने रिलीज के दूसरे दिन पर करीब 5.68 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ओपनिंग डे के हिसाब से आज की कमाई में करीब 1 करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है, जो ज्यादा असरदार नहीं मानी जा रही है। मालूम हो कि पहले दिन इस फिल्म ने 4.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 

    खबरें और भी

    योद्धा की कमाई का ग्राफ

        दिन     कलेक्शन
      पहला दिन     4.25 करोड़
      दूसरा दिन     5.68 करोड़
        कुल     9.93 करोड़

    फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों को देख ये कहा जा सकता है कि उम्मीद के मुताबिक योद्धा दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरती हुई नजर नहीं आ रही है। 

    शैतान से पड़ा योद्धा की कमाई पर असर

    साफ शब्दों में कहा जाए तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर हॉरर थ्रिलर शैतान का पूरा प्रभाव पड़ा है। अजय देवगन और आर माधवन स्टारर शैतान ने कमाई के मामले में गर्दा उड़ा रखा है। आलम ये है कि कलेक्शन के मामले में अजय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। 

    ये भी पढ़ें- Shaitaan Day 9 Box Office: दूसरे शनिवार 'शैतान' ने जमकर मचाया तांडव, 9वें दिन कमाई में कर दी इन फिल्मों की छुट्टी