यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Zara Hatke Zara Bachke Box Office Day 24: सारा अली खान की कबूल हुई दुआ, आदिपुरुष के आगे ZHZB ने जमाई जड़ें
Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 24 जरा हटके जरा बचके बॉक्स ऑफिस पर जड़ें जमाए बैठे हुई है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने होने वाले है ल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 24: सारा अली खान और विक्की कौशल की जरा हटके जरा बचके रिलीज के एक महीने पूरे करने वाली है। फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस से हटने का नाम नहीं ले रही है। यहां तक कि बड़े बजट की आदिपुरुष भी ZHZB का कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है।
जरा हटके जरा बचके वर्क डेज में और वीकेंड दोनों पर ठीक- ठाक बिजनेस कर रही है। अब रविवार को भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। मिडिल क्लास कपल के इर्द- गिर्द घूमती जरा हटके जरा बचके की कहानी शुरुआत से ही दर्शकों को पसंद आ रही है।
ZHZB ने जमाई जड़ें
हालांकि, जरा हटके जरा बचके के बिजनेस को आदिपुरुष की रिलीज से खतरा बना हुआ था, लेकिन अब कहानी कुछ और ही नजर आ रही है। ओम राउत की आदिपुरुष के लिए बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना मुश्किलों भरा होता जा रहा है। वहीं, ZHZB का कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है।

चौथे वीकेंड पर किया शानदार बिजनेस
2 जून को रिलीज के साथ जरा हटके जरा बचके ने बॉक्स ऑफिस पर 5.49 करोड़ के साथ खाता खोला था। वहीं, 10 दिनों में फिल्म की कमाई 10 करोड़ पहुंच गई। अब रिलीज के चौथे वीकेंड की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार (23 जून) को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.35 करोड़ और शनिवार (24 जून) को 2.25 करोड़ का नेट बिजनेस किया।
खबरें और भी

100 करोड़ क्लब में ZHZB करेगी एंट्री ?
वहीं, रविवार (25 जून) की बात करें तो जरा हटके जरा बचके के बिजनेस मे बढ़ोतरी देखने को मिली। Sacnilk की शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ZHZB ने 25 जून को देशभर में लगभग 2.65 करोड़ का नेट बिजनेस किया। इसके साथ ही जरा हटके जरा बचके का अब तक का कलेक्शन 78.79 करोड़ पहुंच गया है, जो आने वाले समय में फिल्म के 100 करोड़ क्लब में एंट्री की ओर इशारा कर रहा है।