विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa 2: भगदड़ में महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दिल टूट गया, परिवार की हर संभव मदद करूंगा

Published: Sat, 07 Dec 2024 12:39 AM (IST)

अल्लू अर्जुन ने आखिरकार हैदराबाद में पुष्पा 2 के प्रीमियर में भगदड़ के दौरान एक महिला की दुखद मौत पर ...और पढ़ें

भगदड़ में महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी (फोटो-वीडियो ग्रैब)
भगदड़ में महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी (फोटो-वीडियो ग्रैब)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन ने आखिरकार हैदराबाद में पुष्पा 2 के प्रीमियर में भगदड़ के दौरान एक महिला की दुखद मौत पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर महिला के परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने उन्हें व्यक्तिगत आर्थिक समर्थन का आश्वासन दिया और उनकी गोपनीयता की आवश्यकता का सम्मान करते हुए जल्द ही उनसे मिलने का वादा किया।

अल्लू अर्जुन ने मृतक के परिवार को सहायता देंगे

यह घटना चार दिसंबर, 2024 को मिमी थिएटर में हुई, जहां अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी। देखेते देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग एक्टर की एक झलक पाने के लिए एक दूसरे पर गिरते नजर आए। इस आपाधापी में रेवती (35) की मौत हो गई और उसका 13 वर्षीय बेटा घायल हो गया। अल्लू अर्जुन ने शोक संतप्त परिवार को सहायता देने की कसम खाई है।

उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि थिएटर में हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं। इस अकल्पनीय कठिन समय के दौरान शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलेंगे। शोक मनाने के लिए स्थान की उनकी आवश्यकता का सम्मान करते हुए, मैं इस चुनौतीपूर्ण यात्रा से निपटने में उनकी मदद करने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

अल्लू अर्जुन ने यह भी कहा कि वह परिवार को 25 लाख रुपये का दान देंगे और सभी चिकित्सा खर्चों का भी ध्यान रखेंगे। आगे वीडियो में कहा कि हम आपको बताना चाहेंगे कि हम आपके लिए हैं। मैं 25 लाख रुपये की राशि दान करना चाहता हूं।

बता दें कि पुष्पा 2 के प्रीमियर में कार्यक्रम स्थल पर एक लाख से अधिक प्रशंसक जमा हो गए और तनाव तब बढ़ गया जब अल्लू अर्जुन की सुरक्षा टीम ने कथित तौर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आक्रामक बल का इस्तेमाल किया। इस कार्रवाई से कई लोग गिर गए, जिससे भगदड़ मच गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।