विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OMG! अनुष्‍का ने खुलेआम विराट को लगाया गले

By Tilak RajEdited By:
Updated: Fri, 24 Jul 2015 04:37 PM (IST)

क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा का रिश्‍ता अब किसी से छिपा नहीं है। अब तो ये कपल अवार्ड फंक्‍शन में भी साथ दिखाई देने लगा है। हाल ही में अनुष्‍का-विराट 'वोट ब्‍यूटी अवॉर्ड 2015' में शिरकत करते हुए दिखाई दिए।

News Article Hero Image

मुंबई। क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है। अब तो ये कपल अवार्ड फंक्शन में भी साथ दिखाई देने लगा है। हाल ही में अनुष्का-विराट 'वोट ब्यूटी अवॉर्ड 2015' में शिरकत करते हुए दिखाई दिए।

'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी क्यों फेसबुक पर हुई एक्टिव?

विराट और अनुष्का शर्मा के साथ काफी समय बिता रहे हैं। क्रिकेट टूर से आराम मिलने के बाद से दोनों खूब घूम रहे हैं। पहले दोनों छुट्टियां मनाने दक्षिण अफ्रीका गए और फिर इंग्लैंड में छुट्टियां बिताने के बाद पिछले दिनों वोग ब्यूटी अवॉर्ड 2015 में शिरकत करने पहुंचे।

'जुरासिक वर्ल्ड' बनी इतिहास की तीसरी सबसे कामयाब फिल्म

'वोग ब्यूटी अवॉर्ड फंक्शन' के दौरान अनुष्का-विराट ने मीडिया से भी बातें की, लेकिन दोनों ने कुछ भी खुलकर नहीं कहा। बता दें कि अभी तक इन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को खुलेआम स्वीकार नहीं किया है। इस फंक्शन के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब अनुष्का ने विराट को गले लगा लिया। ये देख सबको अपने सवालों का जवाब मिल गया।

देखें, 'बाहुबली' के बाद 'बजरंगी' पर भी अमूल ने बनाया ये मजेदार एड