विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुनील शेट्टी की बेटी के साथ अफेयर पर अर्जुन कपूर का ये है कहना

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 05 Apr 2016 05:26 PM (IST)

पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर का नाम सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी से जोड़ा जा रहा है। इस पर अर्जुन कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर का नाम सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी से जोड़ा जा रहा है। इस पर अर्जुन कपूर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस तरह की बातें सुनकर शर्मिंदगी महसूस होती है। आथिया पिछले साल सलमान खान की प्रोडक्शन फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं।

सोहेल खान के साथ अफेयर हुमा कुरैशी ने सुनाई खरी-खरी

आथिया से लिंक-अप की खबरों पर अर्जुन ने कहा, 'वह (आथिया) मेरी बहन की दोस्त हैं। लोग भूल जाते हैं कि इंडस्ट्री में आपके दोस्त भी हो सकते हैं और यह एक सामान्य बात है। मैं सालों से उन्हें जानता हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि अचानक से इस तरह की अटकलें क्यों लगाई जाने लगी हैं।'

अर्जुन ने यह भी कहा कि किसी ऐसे शख्स के साथ नाम जोड़े जाने से शर्मिंदगी महसूस होती है, जिसे आप लंबे समय से जानते हों। वह बहुत ही प्यारी लड़की हैं। हालांकि अर्जुन को अब इस तरह की चीजों की आदत पड़ चुकी है। उनके मुताबिक, मीडिया ने एक पार्टी में उन दोनों को साथ देखा और लिंक-अप की खबरें शुरू हो गईं।

सुसाइड मामले में प्रियंका चोपड़ा की मां ने पूर्व मैनेजर को जमकर लताड़ा

अर्जुन की नजर में इस तरह की खबरों से किसी के साथ रिलेशनशिप पर कोई असर भी नहीं पड़ता है। मीडिया को इस तरह की खबरों के लिए पैसे मिलते हैं, यह सामान्य बात आैर उनका जॉब है। फिलहाल अर्जुन अपनी फिल्म 'की एंड का' को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स से काफी खुश हैं। इसमें उनके अपोजिट करीना कपूर हैं, जो एक पत्नी के रूप में कमाकर उन्हें खिलाती हैं।