विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद कपूर के भाई ईशान के साथ जब नज़र आयीं श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 30 May 2017 08:35 AM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2017 10:21 AM (IST)

जाह्नवी और ईशान के बीच डेटिंग की भी खबरें आयी हैं और ख़बरों की माने तो शाहिद कपूर ने भाई ईशान को इस बाबत चेतावनी भी दी है।

शाहिद कपूर के भाई ईशान के साथ जब नज़र आयीं श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें
शाहिद कपूर के भाई ईशान के साथ जब नज़र आयीं श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

मुंबई। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर का अपना स्टाइल और टशन है। जहां जाती हैं, नज़र में रहती हैं। उनकी एक तस्वीर आती है और सोशल मीडिया में वाइरल हो जाती है। जाह्नवी फिर से सुर्खियां बनी हैं और वजह यह है कि सोमवार को जाह्नवी कपूर प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म 'बे वाच' की स्पेशल स्क्रीनिंग में ईशान खट्टर के साथ पहुंची।

बता दें कि ईशान खट्टर शाहिद कपूर के भाई हैं और ईशान भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं ईशान ड्राइव कर रहे हैं और पीछे की सीट पर जाह्नवी कपूर बैठी हुई हैं। इससे पहले यह दोनों 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फ़िल्म की स्क्रीनिंग देखने भी साथ पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: शॉपिंग करने निकली Jahnavi Kapoor का एेसा है Style

जाह्नवी हमेशा ख़बरों में रहती हैं और उनकी एक बड़ी फैन फॉलोविंग भी है। युवाओं में वह काफी पॉपुलर है। जाह्नवी कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर तो कभी फ़िल्मों में डेब्यू करने को लेकर न्यूज़ में बनी रहती हैं। जाह्नवी कैमरे के सामने अब पहले से कहीं ज्यादा कांफिडेंट नज़र आती है। दिलों को जीत लेने वाली उनकी स्माइल तो और भी स्पेशल है।

आये दिन किसी न किसी पार्टी या प्रीमियर पर भी जाह्नवी नज़र आने लगी हैं और लगातार ख़बरों में बनी भी रहती हैं। हाल ही में करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी जाह्नवी का स्टाइल ख़बरों में रहा।

ईशान के बारे में बता दें कि ईशान अपने भैया शाहिद कपूर की फ़िल्म 'उड़ता पजाब' में डायरेक्टर अभिषेक चौबे को असिस्ट कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की एक झलक के लिए मुंबई में उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें

जाह्नवी और ईशान के बीच डेटिंग की भी खबरें आयी हैं और ख़बरों की माने तो शाहिद कपूर ने भाई ईशान को इस बाबत चेतावनी भी दी है। शाहिद नहीं चाहते कि भाई के फ़िल्मों में डेब्यू की ख़बरों के बजाय उनकी निजी ज़िंदगी सुर्खियां बने! ईशान मजीद मजीदी की फ़िल्म 'Beyond The Clouds' से डेब्यू कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।