विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए करीना ने कैसे 'की एंड का' के लिए बनाई रोटी और की सैफ की बुराई!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 27 Mar 2016 12:29 PM (IST)Updated: Sun, 27 Mar 2016 06:03 PM (IST)

इन दिनों करीना कपूर और अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'की एंड का' के प्रमोशन में दिन-रात व्यस्त हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों करीना कपूर और अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'की एंड का' के प्रमोशन में दिन-रात व्यस्त हैं। हाल ही में प्रमोशन के दौरान एक स्पेशल एक्टिविटी के तहत करीना ने रोटी भी बनाई और अपने पति सैफ को एक बुरा कुक बताया। करीना और अर्जुन की यह फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसमें करीना बाहर कमातीं और अर्जुन घरेलू कामकाज संभालते नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर सामने आई है।

प्राची देसाई को अजहरुद्दीन की पहली पत्नी से मिला ये बेहद स्पेशल गिफ्ट

करीना ने रोटी बनाने के साथ ही अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी शेयर की। करीना ने बताया कि वो खाने में रोटी और करेले की सब्जी बहुत अच्छा बनाती है, जो हर किसी को पसंद आती है। जबकि उनके पति सैफ अली खान को खाना बनाना नहीं आता है। भले ही वह खुद को काफी अच्छा कुक बताते हों। ऐसे में करीना ने कहा कि वो अगर कभी हाउस हस्बैंड बन गए तो सबसे पहले उन्हें खाना बनाना सिखाएंगी। जबकि उनकी इस फिल्म 'की एंड का' में काफी उल्टा है। कहानी के मुताबिक, अर्जुन अपनी पत्नी करीना से अच्छा खाना बनाते दिखते हैं। जबकि हकीकत में करीना, अर्जुन के मुकाबले काफी अच्छी कुक हैं।

'हैप्पी एंडिंग' इलियाना के करियर का अंत नहीं, इस फिल्म से कर रहीं दमदार वापसी

गौरतलब है कि निर्देशक आर. बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म 'की एंड का' में करीना के साथ अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। करीना पहली बार मैट्रो सेंट्रिक कैरेक्टर में नजर आएंगी। वो कॉरपोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर काम करने वाली ‘किआ’ के किरदार में दिखेंगी। वहीं ‘कबीर’ (अर्जुन ) कपूर घर संभाल रहे हैं। इस फिल्म में करीना असल जिंदगी में पुरुषों के किए जाने वाले काम कर रही हैं। बाल्की ने बड़े ही मजेदार अंदाज में इसमें समाज की उलट कहानी को दिखाया है। फिल्म 'की एंड का' में करीना और अर्जुन के अलावा स्वरूप संपत, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी नजर आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।