विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख-काजोल को कहा 'पलंगतोड़ जोड़ी' तो मिला करारा जवाब

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 20 Nov 2015 05:24 PM (IST)

कभी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे रणबीर-दीपिका इन दिनों अपनी नई फिल्‍म 'तमाशा' के प्रमोशन में जोर-शोर से व्‍यस्‍त हैं। इस बीच ही एक इवेंट में रणबीर और दीपिका ने बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी शाहरुख-काजोल को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे जानकर शाहरुख का भी दिमाग

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कभी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे रणबीर-दीपिका इन दिनों अपनी नई फिल्म 'तमाशा' के प्रमोशन में जोर-शोर से व्यस्त हैं। इस बीच ही एक इवेंट में रणबीर और दीपिका ने बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी शाहरुख-काजोल को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे जानकर शाहरुख का भी दिमाग ठनक गया और उन्होंने दोनों का करारा जवाब भी दे दिया।

काजोल से इतनी करीबियां कि उन्हें दोस्त कहना शाहरुख को लगता है अजीब

दरअसल, दोनों ने शाहरुख-काजोल की जोड़ी को 'पलंगतोड़ जोड़ी' करार दिया था। मगर शाहरुख को उनका यह कमेंट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उनसे जब इस उत्तेजक लगने वाले कमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने रणबीर और दीपिका को लेकर कहा कि वो शादीशुदा लोगों के बारे में इस तरह के कमेंट ना करें।

'हेट स्टोरी 3' में सिर्फ शोपीस नहीं हैं डेजी शाह, बताया अपने रोल के बारे में

जी हां, शाहरुख ने स्पष्ट तौर पर कहा, 'मैं भद्र दिखता हूं, मगर मैं भद्र हूं नहीं। हम शादीशुदा लोग हैं, इसलिए इस तरह की बातें ना करें।' हालांकि उन्होंने रणबीर-दीपिका की तारीफ करते हुए उन्हें एक शानदार कलाकार और इंसान भी बताया। आपको बता दें कि शाहरुख भी इन दिनों काजोल के साथ अपनी नई फिल्म 'दिलवाले' को लेकर प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म से पांच साल बाद दोनों की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी हो रही है।