विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिपाशा बसु कब करेंगी अपने नए प्‍यार का इजहार?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 02 Aug 2015 06:09 PM (IST)

बिपाशा बसु के पास्‍ट रिलेशनशिप पर अब बात करने की जरूरत नहीं रही। अब तो उनके नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बिपाशा बसु की कुछ समय पहले आई हॉरर फिल्‍म 'अलोन' तो बॉक्‍स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई, मगर इस फिल्‍म के हीरो करण सिंह

News Article Hero Image

मुंबई। बिपाशा बसु के पास्ट रिलेशनशिप पर अब बात करने की जरूरत नहीं रही। अब तो उनके नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बिपाशा बसु की कुछ समय पहले आई हॉरर फिल्म 'अलोन' तो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई, मगर इस फिल्म के हीरो करण सिंह ग्रोवर की कंपनी उन्हें भा गई।

मसान के बाद मुझे कोई फिल्म ऑफर नहीं हुईः रिचा चड्ढा

इस फिल्म के बाद से ही दोनों एक साथ कभी छुट्टियां मनाने तो कभी लेट नाइट डिनर करने तो कभी फैशन शूट करने वगैरह वगैरह को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों मालदीव में छुट्टियां बिताकर लौटे हैं। बिपाशा बसु तो सोशल मीडिया पर दोनों की कई हॉट तस्वीरें शेयर की हैं।

सेलेब्रिटी होने की वजह से सलमान बने निशानाः सलीम खान

अब दोनों के बीच इतनी करीबियां देखकर कोई भी कह सकता है कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ तो जरूर है, मगर दोनों में से कोई भी मानने को तैयार नहीं है। अब भी खुद को एक दूसरे का दोस्त ही बताते फिरते हैं, मगर बिपाशा बसु आखिर कब तक छिपाती फिरेंगी?