विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थप्पड़ विवाद के चलते विल स्मिथ पर 10 साल के लिए आस्कर में जाने पर प्रतिबंध

By Amit SinghEdited By:
Published: Sat, 09 Apr 2022 02:06 AM (IST)Updated: Sat, 09 Apr 2022 06:12 AM (IST)

हालीवुड की फिल्म एकेडमी के बोर्ड आफ गवर्नर्स ने फिल्म अभिनेता विल स्मिथ को आस्कर के किसी भी समारोह में ...और पढ़ें

विल स्मिथ पर आस्कर के लिए 10 साल का प्रतिबंध (एएनआई)
विल स्मिथ पर आस्कर के लिए 10 साल का प्रतिबंध (एएनआई)

लास एंजेलिस, एजेंसी: हालीवुड की फिल्म एकेडमी ने शुक्रवार को कहा कि उसके बोर्ड आफ गवर्नर्स ने फिल्म अभिनेता विल स्मिथ को आस्कर के किसी भी समारोह में अगले दस साल तक तक भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। उल्लेखनीय है इस बार के आस्कर पुरस्कार समारोह में विल स्मिथ ने अपनी पत्नी के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी करने पर होस्ट क्रिस राक को जोरदार थप्पड़ मार दिया था।

विल स्मिथ को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

विल स्मिथ को किंग रिचर्ड फिल्म में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। लेकिन इस घटना से पुरस्कार समारोह का मजा किरकिरा हो गया। सारी चर्चा इस थप्पड़ कांड पर ही केंद्रित हो गई थी।

स्मिथ ने एकेडमी से पहले ही दिया इस्तीफा

एकेडमी आफ मोशन पिक्चर्स आ‌र्ट्स एंड साइंसेज के प्रेसीडेंट डेविड रुबिन और चीफ एक्जीक्यूटिव डान हडसन ने इस संबंध में जारी बयान में कहा कि 94वां आस्कर समारोह कई लोगों के लिए बहुत अहम था। लेकिन विल स्मिथ के अस्वीकार्य व्यवहार के कारण उनके उल्लास के क्षणों पर पानी फिर गया। उल्लेखनीय है इस घटना के बाद विल स्मिथ ने क्रिस राक से माफी मांगने के साथ एक अप्रैल को एकेडमी से इस्तीफा दे दिया था।

क्या है थपड़ कांड की वजह ?

गौरतलब है कि आस्कर पुरस्कार समारोह 2022 क्रिस राक ने स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के मुंडे हुए सिर को लेकर मजाक बनाया था। जिसको लेकर गुस्साए स्मिथ ने होस्ट क्रिस राक को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। घटना के कुछ मिनट बाद स्मिथ को 94वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया। 'किंग रिचर्ड' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (प्रमुख भूमिका) के लिए अपना पहला आस्कर स्वीकार करते हुए, स्मिथ ने अकादमी और साथी नामांकित व्यक्तियों से माफी भी मांगी, लेकिन उन्होंने राक के नाम का उल्लेख नहीं किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।