Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ben Affleck से तलाक की खबरों के बीच Jennifer Lopez ने कैंसिल किया अपना Summer Tour, कहा- मैं निराश हूं...

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 03:30 PM (IST)

    जेनिफर लोपेज ने अपना 2024 का समर टूर कैंसिल कर दिया है। जेनिफर के टूर प्रमोटर ने इसकी जानकारी दी जिसमें उन्होंने लिखा“जेनिफर अपने बच्चों परिवार और करी ...और पढ़ें

    Amid divorce rumour Jennifer Lopez cancels her Summer Tour
    Amid divorce rumour Jennifer Lopez cancels her Summer Tour

    HighLights

    1. टूर में हुए थे कई सारे बदलाव
    2. आपको निराश करने पर दुखी हूं - जेनिफर
    3. पति से ले सकती हैं तलाक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली! हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कमाल की एक्टिंग और सिंगिंग के दम पर जेनिफर ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। आए दिन किसी ना किसी वजह से जेनिफर चर्चा में रहती हैं। पिछले काफी समय से खबर आ रही थी कि जेनिफर और उनके पति बेन एफ्लेक का तलाक होने वाला है। अब इस बीच जेनिफर ने समर टूर कैंसिल कर दिया है जिससे तलाक की खबरों को और भी ज्यादा हवा मिल गई है। जेनिफर का कहना है कि वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं जिसकी वजह से उन्होंने ये ब्रेक लिया है।

    आपको निराश करने पर दुखी हूं - जेनिफर

    सिंगर और उनके प्रमोटर की ओर से यह घोषणा उन रिपोर्टों के बाद आई है जब मल्टी-डेट इवेंट की बिक्री में गिरावट आ रही है। लोपेज ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि वह इस निर्णय से बहुत दुखी हैं लेकिन मजबूरी में उन्हें ये निर्णय लेना पड़ रहा है। सिंगर ने अपने न्यूज़लेटर 'ऑन द जेएलओ' (On the JLO) में घोषणा की कि उनका समर टूर रद्द हो गया है। लोपेज ने ये लेटर अपने फैंस के लिए भेजा था। लेटर में लोपेज ने लिखा, "मैं आपको निराश करने के कारण बहुत दुखी और हताश हूं। आपको बता दूं कि अगर ये जरूरी नहीं होता तो मैं बिल्कुल ऐसा नहीं करती।" मैं वादा करती हूं कि मैं इसकी भरपाई करूंगी और हम फिर साथ होंगे। मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं। अनटिल नेक्स्ट टाइम।

    न्यूजलेटर में जेनिफर के टूर प्रमोटर लाइव नेशन का एक नोट भी था लिखा था,"जेनिफर अपने बच्चों,परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताना चाहती हैं और इसलिए वो छुट्टी ले रही हैं।"

    यह भी पढ़ें: Jennifer Lopez Pics: जेनिफर लोपेज ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, 54 साल की उम्र में चढ़ा बोल्डनेस का खुमार

    टूर में हुए थे कई सारे बदलाव

    ये कैन्सिलेशन ऐसे समय में आया है जब टूर में कई सारे बदलाव और कटौतियां की गईं। इनमें शो की डेट्स में कटौती की गई और लेटेस्ट एल्बम पर फोकस करने के बजाए टूर को बड़ा हिट करार देने पर सारा फोकस टिका रहा। ये सब जेनिफर लोपेज और उनके पति एफ्लेक के बीच चल रही अनबन की खबर की वजह से हुआ। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक लॉस एंजिल्स में अलग-अलग रह रहे हैं। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने साल 2022 में शादी की थी।

    जेनिफर ने कई बेहतरीन फिल्में की हैं जिसमें 'माय लिटिल गर्ल, सेलेना, पार्कर, एनाकोंडा, मैरी मी और द मदर जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Jennifer Lopez की चौथी शादी टूटी, दो साल बाद पति Ben Affleck से ले रहीं तलाक, अलग होने के बाद उठाया ये कदम!

    खबरें और भी