Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेपरेशन के 8 साल बाद भी नहीं हुआ Angelina Jolie और Brad Pitt का तलाक, सामने आया नया विवाद

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 06:05 PM (IST)

    हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली और अभिनेता ब्रैड पिट अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों के तलाक को लेकर आए दिन नए-नए अपडे ...और पढ़ें

    एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट (Photo Credit: X)
    एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट (Photo Credit: X)

    HighLights

    1. 2016 में हुआ था एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट का सेपरेशन
    2. 2019 में कोर्ट ने सुनाया था सिंगल होने का फैसला
    3. सेपरेशन के 8 साल बाद भी नहीं हुआ दोनों का तलाक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2016 में हॉलीवुड की मशहूर जोड़ी में से एक एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट ने अपने सेपरेशन की खबर से हर किसी को चौंका दिया था। उस समय एक्ट्रेस ने यह आरोप लगाया था कि साल 2012 में एक निजी जेट पर ब्रेड ने बच्चों के सामने उन पर हाथ उठाया था। इसके बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

    इसके बाद साल 2019 में कोर्ट ने दोनों के 'सिंगल' होने का फैसला सुना दिया था। हालांकि, सेपरेशन के 8 साल बाद भी दोनों का केस चल रहा है और इनका तलाक फाइनल नहीं हो पाया है और अब कई कानूनी मामलों को लेकर दोनों के बीच विवाद जारी है।

    यह भी पढ़ें: तीसरी बार शादी करेंगे Brad Pitt? गर्लफ्रेंड Ines De Ramon संग शुरू करेंगे नया परिवार

    जल्द हो सकता है दोनों के बीच समझौता

    कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा बताया जा रहा है कि एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बीच जल्द अंतिम समझौता हो सकता है। बता दें कि इस समय दोनों के तलाक में जो सबसे अहम मुद्दा है, वो हैं इनके बच्चे।

    हालांकि, पिट के अपने बच्चों से भी अच्छा रिलेशन नहीं है। जून महीने की शुरुआत में यह खबर सामने आई थी कि ब्रैड पिट की बेटी शिलोह ने अपने नाम से 'पिट' हटाने की याचिका दायर की है।

    सामने आया नया विवाद

    अभी तक सिर्फ इनके बच्चों को लेकर ही विवाद था, लेकिन अब इसमें एक नया विवाद भी जुड़ गया है और वो है फ्रांसीसी अंगूर का बाग शैटॉ मिरावल, जिसे दोनों में से कोई छोड़ने को तैयार नहीं हैं। यहीं पर इन्होंने शादी भी की थी।

    खबरें और भी

    तीसरी शादी करेंगे ब्रैड?

    दरअसल, एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, पिट और इनेस दोनों डेटिंग कर रहे हैं। ऐसे में यह दावा किया जा रहा है कि यह कपल जल्द ही शादी भी कर सकता है। कुछ सूत्रों ने 'लाइफ एंड स्टाइल' को बताया है कि ब्रैड पिट तीसरी बार शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। साथ ही वह इनेस डी रामोन को गर्मी में शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Angelina Jolie ने जीता पहला टोनी अवॉर्ड, Priyanka Chopra ने सोशल मीडिया पर दिल खोलकर लुटाया प्यार