Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सबसे छोटे बेटे Knox के साथ गवर्नर्स अवार्ड्स में पहुंचीं Angelina Jolie, फैंस को आई Brad Pitt की याद

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 12:02 PM (GMT+05:30)

    हॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा एंजेलिना जॉली (Angelina Jolie) अपने एक्स हसबैंड और हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट (Brad Pitt) को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। मगर ...और पढ़ें

    छोटे बेटे के साथ नजर आईं एंजेलिना जोली
    छोटे बेटे के साथ नजर आईं एंजेलिना जोली

    HighLights

    1. साल 2014 में हुई थी एंजेलिना और ब्रैड पिटा की शादी
    2. अपने छोटे बेटे नॉक्स के साथ नजर आईं एक्ट्रेस
    3. 6 बच्चों के माता-पिता हैं एंजेलिना और ब्रैड पिट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की कई महान हस्तियां रविवार रात कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में 2024 गवर्नर अवार्ड्स (Annual Governors Awards) के लिए जमा हुईं। इस पूरी महफिल में एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो थीं अभिनेत्री एंजेलिना जोली जिन्होंने रेड कार्पेट पर अपने 16 साल के बेटे नॉक्स जोली-पिट (Knox Jolie-Pitt) के साथ शिरकत की।

    लोगों ने शिलोह और नॉक्स को बताया कॉपी-पेस्ट

    नॉक्स एंजेलिना और ब्रैड पिट के सबसे छोटे बेटे हैं। दोनों को पब्लिकली बहुत कम बार देखा गया है। एंजेलिना के लिए इस खास मौके पर नॉक्स उनके साथ बने। एक तरफ जहां एंजेलिना गोल्डन कलर के गाउन में नजर आईं वहीं टक्स सूट में नॉक्स काफी कूल लग रहे थे। उनका शॉर्ट हेयर लुक उन्हें और भी ज्यादा हैंडसम लुक दे रहा था। सोशल मीडिया पर उनका लुक काफी ज्यादा वायरल हो रहा है क्योंकि लोग नॉक्स की शक्ल को हुबहू उनकी बड़ी बहन शिलोह के जैसा पा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: जब एक्स हसबैंड Brad Pitt संग इंटीमेट सीन को एंजेलिना जॉली ने बताया था अजीब, बाथटब में हुए थे बेकाबू

    15 साल है नॉक्स की उम्र

    फैंस तुरंत सोशल मीडिया पर इस बारे में कमेंट करने लगे। बता दें कि नॉक्स एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के सबसे छोटे बेटे हैं और उनकी उम्र 15 साल है। एक यूजर ने लिखा, नॉक्स के लुक्स बिल्कुल शिलोह जैसे हैं। दूसरे ने लिखा- आप लोगों का एक बेटा भी है जिसका नाम नॉक्स है। ये शिलोह नहीं है? तीसरे ने कमेंट किया- मैंने पहली बार इसे देखा, ये बिल्कुल शिलोह की तरह है।

    एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा,"बच्चा ऐसा लगता है जैसे वह एक ही समय में अपनी मां और पिता जैसा दिखना चाहता है।" दूसरे ने कहा, 'जुड़वां हैं'। तीसरे ने लिखा- शिलोह और नॉक्स ट्विन्स हैं।" एक शख्स ने कहा, "वह बिल्कुल उसके भाई जैसा दिखता है।"

    खबरें और भी

    एंजेलिना की आने वाली फिल्में

    वर्कफ्रंट की बात करें तो एंजेलिना आने वाले समय में फिल्म 'मारिया' में दिखाई देंगी। ये एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी ओपेरा गायिका मारिया कैलस के जीवन पर आधारित है। फिल्म को पाब्लो लारैन ने डायरेक्ट किया है। एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट ने साल 2014 में शादी की थी। हालांकि दो साल बाद ये अलग हो गए। दोनों के 6 बच्चे हैं।

    यह भी पढ़ें: Angelina Jolie के बेटे को ICU से मिली छुट्टी, हफ्ते भर पहले पैक्स का हुआ था खतरनाक एक्सीडेंट