चीन में धमाल मचाएगी मार्वल की Avengers: Doomsday, 'ड्यून पार्ट- 3' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव
मार्वल स्टूडियोज की अपकमिंग फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे को चीन में भी रिलीज किया जाएगा, जिसकी वजह से ड्यून-3 की रिलीज डेट बदली गई है।
-1792652360519_m.webp)
ड्यून 3 और एवेंजर्स: डूम्सडे (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
चीन में रिलीज की जाएगी एवेंजर्स: डूम्सडे
ड्यून 3 की रिलीज को बढ़ाया गया आगे
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की अगर किसी फिल्म का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है तो वह एवेंजर्स: डूम्सडे (Avengers: Doomsday) है। क्रिसमस के मौके पर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस सुपरहीरो फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अब एवेंजर्स: डूम्सडे के चीन में प्रदर्शित किए जाने की खबर भी सामने आ रही है।
लेकिन इसके साथ ही ड्यून पार्ट-3 (Dune: Part 3) की रिलीज डेट को बदल गया है और चीन में अब इस अमेरिकन साइंस-फिक्शन फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में समझते हैं-
एवेंजर्स: डूम्सडे की वजह से बदली ड्यून 3 की रिलीज डेट
18 दिसंबर 2026 को एवेंजर्स: डूम्सडे को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन चीन में ये फिल्म रिलीज से दो दिन पहले बड़े पर्दे पर प्रदर्शित की जाएगी। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 16 दिसंबर 2026 को मार्वल की एवेंजर्स: डूम्सडे को चीन में आईनॉक्स सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। लेकिन इसके बाद अब ड्यून पार्ट-3 के मेकर्स की चिंता बढ़ गई है और उन्होंने चीन में अपनी फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें- री-रिलीज से पहले Avengers Endgame: Encore के सीन्स लीक, 'डूम्सडे' से कनेक्शन; रूसो ब्रदर्स बोले- 'मजा खराब...'

रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड सुपरस्टार टिमोथी चालमेट, जेंडाया और रॉबर्ट पैटिनसन स्टारर ड्यून पार्ट-3 को पहले चीन में 18 दिसंबर को आईनॉक्स फॉर्मेट में रिलीज किया जाना था। लेकिन एवेंजर्स: डूम्सडे की चीन रिलीज के साथ इसमें फेरबदल किया गया है और अब निर्देशक डेनिस विलेन्यूव (Denis Villeneuve) की ड्यून 3 को करीब दो हफ्ते बाद 31 दिसंबर 2026 को चीन में प्रदर्शित किया जाएगा।
-1792653336050.webp)
जिस तरह का बज इन दोनों मूवीज को लेकर सिनेमाई गलियारे में बना हुआ है, उसको मद्देनजर रखते हुए ये साफ कहा जा सकता है कि चीन के बॉक्स ऑफिस पर ये दोनों हॉलीवुड मूवीज अपनी धाक जमाती हुई नजर आ सकती हैं।
भारत में भी धूम मचाएगी एवेंजर्स: डूम्सडे
आपको बता दें कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों को लेकर भारतीय सिनेप्रेमियों में हमेशा से उत्साह देखने को मिलता है। एवेंजर्स: डूम्सडे को लेकर भी इंडियन फैंस की एक्साइटमेंट को कोई ठिकाना है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि मार्वल की पिछली सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारत में कमाई के मामले में नया इतिहास लिखा था।
