विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Avengers डूम्सडे और स्टार वॉर्स की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, अब देखने के लिए करना होगा इतना इंतजार

Published: Fri, 23 May 2025 02:07 PM (IST)

मार्वल स्टूडियो (Marvel Studios) की एवेंजर्स फ्रेंचाइजी फिल्मों का इंतजार सिनेमा लवर्स बेसब्री से करते हैं। इन दिनों डूम्सडे (Doomsday) ...और पढ़ें

एवेंजर्स की डूमस्डे की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन
एवेंजर्स की डूमस्डे की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

HighLights

  1. एवेंजर्स के फैंस को लग सकता है बड़ा झटका
  2. मार्वल स्टूडियो ने दो फिल्मों को किया पोस्टपोन
  3. अब इस दिन रिलीज होगी ये दोनों मोस्ट अवेटेड फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म एवेंजर्स (Avengers) के अपकमिंग पार्ट का सभी को इंतजार रहता है। हॉलीवुड लवर्स हो या बॉलीवुड की फिल्में देखने के शौकीन हर किसी इससे जुड़े अपडेट्स को गंभीरता से लेते हैं। इसके मेकर्स इन दिनों डूम्सडे और सीक्रेट वॉर्स पर काम कर रहे हैं। खास बात है कि इन दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं है। खैर, अब अपडेट सामने आया है कि इन दोनों ही मोस्ट अवेटेड फिल्मों के लिए सिनेमा लवर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों को लेकर क्या अनाउंसमेंट की गई है।

एवेंजर्स के लवर्स लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकर निराश हो सकते हैं। मार्वल स्टूडियो के निर्माताओं ने दो अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा पहले की गई थी, लेकिन अब इन्हें निर्धारित डेट से 7 से 8 महीने बाद रिलीज किया जाएगा। सवाल खड़ा होता है कि अब इन दोनों चर्चित मूवीज को अब सिनेमाघरों में कब देख पाएंगे।

Photo Credit- IMDb

ये भी पढ़ें- Thunderbolts: पर्दे पर लौटेंगे मार्वल के एवेंजर्स! भारत में कब रिलीज होगी नई सुपरहीरो फिल्म 'थंडरबोल्ट्स'?

कब रिलीज होगी मार्वल स्टूडियो की नई फिल्में?

आउटलुक की रिपोर्ट की मानें, तो मार्वल की मच अवेटेड फिल्म डूम्सडे (Doomsday Release Date) को पहले 1 मई, 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है और इसके चलते मेकर्स ने फिल्म को 18 दिसंबर 2026 को रिलीज करने की योजना बनाई है।

Photo Credit- IMDb

वैरायटी की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि डूम्सडे के कारण एंवेजर्स: सीक्रेट वॉर्स की रिलीज डेट को भी पोस्टपोन किया गया है। अब मार्वल स्टूडियो की इस दूसरी चर्चित फिल्म को 17 दिसंबर 2027 को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि पहले मेकर्स इसे 7 मई, 2027 को रिलीज करने वाले थे। हाल ही में डिज्नी ने भी एवेंजर्स की इन दोनों फिल्मों के बदले हुए शेड्यूल को लेकर पुष्टि की थी। हालांकि, मेकर्स ने अभी आधिकारिक तौर पर इन दोनों फिल्मों की रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठाया है। खैर, रिपोर्ट के हवाले से नई रिलीज डेट का अपडेट जरूर सामने आ चुका है।

ये भी पढ़ें- Avengers: Doomsday की पूरी कास्ट की हुई अनाउंसमेंट, विलेन के तौर पर वापसी करेंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।