Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8500 करोड़ बजट... 2100 करोड़ की फीस, दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म का ट्रेलर रिलीज, खड़े हो जाएंगे रोंगटे

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 10:35 AM (IST)

    मार्वल्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्स्डे' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें इस बार कई हैरान करने वाले मुकाबले दिखाए जाएंगे। ...और पढ़ें

    मार्वल्स की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram

    मार्वल्स की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्स्डे' (Avengers: Doomsday) का दर्शकों को एक लंबे समय से इंतजार है। अब फैंस की यह बेताबी और भी ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि मेकर्स ने फाइनली 'एवेंजर्स: डूम्स्डे' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

    इस बार एवेंजर्स की इस सबसे सफल फ्रेंचाइजी में 'आयरन मैन' फेम रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr.) की वापसी तो हो रही है, लेकिन वह हीरो बनकर नहीं, बल्कि एक खूंखार विलेन के रूप में लौट रहे हैं। कैसा है 8500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी 'एवेंजर्स: डूम्स्डे' का ट्रेलर? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

    रोंगटे खड़े करने वाला है 'डूम्स्डे' का ट्रेलर 

    'एवेंजर्स: डूम्स्डे' का ट्रेलर 'सिनेमाकॉन 2026' में फैंस के लिए एक्सक्लूसिव रिलीज किया गया ट्रेलर लॉन्च के इस खास मौके पर रॉबर्ट डाउनी जूनियर और एमसीयू में 'स्टीव रोजर्स' (कैप्टन अमेरिका) का किरदार निभाने वाले क्रिस इवांस भी मौजूद रहे।ट्रेलर की शुरुआत एक वॉइस-ओवर के साथ होती है, जिसमें घोषणा की जाती है कि "कुछ आ रहा है..." इसके बाद रोशनी की एक तेज चमक दिखाई देती है और सीन कट होकर सिल्वर मास्क के पीछे छुपे 'डॉक्टर डूम' उर्फ रॉबर्ट डाउनी जूनियर के किरदार से पर्दा उठता है। 

    ट्रेलर में रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपना नकाब हटाते हुए पूरे मल्टीवर्स को जीतने की चेतावनी देते हैं। वह आगे कहते हैं कि इस बार वह दुनिया को बचाने नहीं, बल्कि उस पर राज करने आए हैं। इस बार 'एवेंजर्स: डूम्स्डे' में फैंस को कई हैरत अंगेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। ट्रेलर में जहां एक तरफ गैम्बिट और वुलवरीन जैसे किरदारों के बीच जबरदस्त एक्शन की झलक मिलती है, तो वहीं दूसरी तरफ 'थॉर' और 'डॉक्टर डूम' के बीच भी जोरदार टक्कर दिखाई गई है। इसका ऑफिशियल ट्रेलर अभी तक मेकर्स ने Youtube पर नहीं डाला है, लेकिन एक्स अकाउंट पर ट्रेलर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Avengers Doomsday में दिखेगी सुपरहीरोज की फौज, ब्लैक पैंथर सहित इन किरदारों की हुई एंट्री

    कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'एवेंजर्स: डूम्स्डे'?

    मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्स्डे' 18 दिसंबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मूवी में इस बार रॉबर्ट डाउनी जूनियर के अलावा पेड्रो पास्कल (मिस्टर फैंटास्टिक), वैनेसा किर्बी सहित 'फैंटास्टिक फोर' और एवेंजर्स के कई बड़े और पुराने कलाकार शामिल हैं। यह पूरी मूवी 'मल्टीवर्स सागा' और 'बैटलवर्ल्ड' के कॉन्सेप्ट पर आधारित है।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Deadline (@deadline)

    रिपोर्ट्स की मानें तो 'एवेंजर्स: डूम्स्डे' हॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़े बजट वाली फिल्मों में से एक है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का कुल बजट 8500 करोड़ रुपये के करीब है, जिसमें से केवल फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशकों ने ही फीस के तौर पर करीब 2100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

    यह भी पढ़ें- Avengers Doomsday Teaser: अब होगा असली धमाल, एवेंजर्स: डूम्सडे में X-Men की एंट्री, धांसू टीजर रिलीज