Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BAFTA 2025 Winners List: एमिलिया पेरेज ने पायल कपाड़िया से छीना अवॉर्ड, 'बाफ्ता' में छाया The Brutalist

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 11:22 AM (IST)

    BAFTA Awards 2025 Full Winners List ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स यानी बाफ्ता के विजेताओं की अनाउंसमेंट हो गई है। 16 फरवरी को लंदन में आयोजित बाफ्ता अ ...और पढ़ें

    बाफ्ता अवॉर्ड्स 2025 की विनर्स लिस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बाफ्ता अवॉर्ड्स 2025 की विनर्स लिस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. द ब्रूटलिस्ट ने जीता सबसे ज्यादा अवॉर्ड
    2. ड्यून पार्ट 2 को मिले दो अवॉर्ड्स
    3. 16 फरवरी को आयोजित हुआ था बाफ्ता अवॉर्ड्स

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में से एक ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स उर्फ बाफ्ता अवॉर्ड्स (Bafta Awards) के विजेताओं की लिस्ट सामने आ गई है। 16 फरवरी 2025 को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में बाफ्ता अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ है। पायल कपाड़िया की फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट (All We Imagine As Light) को नॉमिनेशन में शामिल थी, लेकिन ट्रॉफी जातने में असफल हो गई। 

    बाफ्ता अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट इसी साल जनवरी में हुई थी, तभी से लोगों को इस समारोह का इंतजार था। बीती शाम को अवॉर्ड फंक्शन में जहां सितारों ने चार-चांद लगाई, वहीं विनर्स की अनाउंसमेंट ने विजेताओं का दिल खुश कर दिया। हालांकि, भारतीय दर्शकों के लिए थोड़ी निराशा की बात रही क्योंकि ऑल वी इमेजिन एज लाइट अवॉर्ड से चूक गई। 

    यह भी पढ़ें- Oscars 2025: 97वें ऑस्कर के लिए Scarlett Johansson को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ये सेलेब्स भी मंच पर बिखेरेंगे जलवा

    Photo Credit - X

    चलिए आपको बाफ्ता में विजेता बनने वालों की लिस्ट दिखाते हैं...

    • बेस्ट फिल्म - कॉन्क्लेव (Conclave)
    • बेस्ट डायरेक्टर - ब्रेडी कॉर्बेट (Brady Corbet), द ब्रूटलिस्ट मूवी 
    • बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल - एड्रियन ब्रॉडी (Adrien Brody), द ब्रूटलिस्ट मूवी
    • बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल - मिकी मैडिसन (Mikey Madison), अनोरा मूवी
    • बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल - किरन कल्किन (Kieran Culkin), ए रियल पेन मूवी
    • बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल - जो सलदाना (Zoe Saldana), एमिलिया पेरेज मूवी
    • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले - जेसी ईसेनबर्ग (Jesse Eisenberg), ए रियल पेन मूवी
    • बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले - पीटर स्ट्रॉघन (Peter Straughan), कॉन्क्लेव मूवी
    • बेस्ट एनीमेटेड फिल्म - वालेस और ग्रोमित: वेंजेंस मोस्ट फाउल (Wallace & Gromit: Vengeance Most Fowl)
    • बेस्ट डॉक्युमेंट्री - सुपर/मैन: द क्रिस्टोफर रीव स्टोरी (Super/Man: The Christopher Reeve Story)
    • बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज - एमिलिया पेरेज (Emilia Pérez)
    • बेस्ट कास्टिंग - अनोरा (Anora) के लिए सीन बेकर और सामंथा क्वान
    • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - द ब्रूटलिस्ट (The Brutalist), लोल क्रॉली
    • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन - पॉल डेजवेल (Paul Tazewell), विक्ड मूवी
    • बेस्ट एडिटिंग - निक एमेरसन (Nick Emerson), कॉन्क्लेव
    • बेस्ट मेकअप एंड हेयर - द सब्स्टेंस
    • बेस्ट ओरिजिनल स्कोर - डेनियल ब्लूमबर्ग (Daniel Blumberg), द ब्रूटलिस्ट मूवी
    • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - नाथन क्राउली और ली सेंडल्स, विक्ड मूवी
    • बेस्ट साउंड - ड्यून पार्ट 2 (Dune Part 2)
    • बेस्ट वीएफएक्स - ड्यून पार्ट 2 (Dune Part 2)

    मालूम हो कि पायल कपाड़िया की फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज के लिए नॉमिनेट किया गया था, लेकिन एमिलिया पेरेज ने पायल की मूवी को पछाड़ दिया है। 

    यह भी पढ़ें- Grammy Awards 2025 Winners List: ग्रैमी अवॉर्ड्स में Beyonce का जलवा, टेलर-बिली को पछाड़ जीते दो अवॉर्ड्स

    खबरें और भी