विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Barbie 2: क्या बनने वाला है ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बार्बी' का सीक्वल? निर्देशक ग्रेटा गरविग की है ये शर्त

Published: Sun, 10 Mar 2024 11:24 PM (IST)

ग्रेटा गरविग के निर्देशन में बनी फिल्म बार्बी साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। इस मूवी ...और पढ़ें

क्या बनने जा रहा है बार्बी का सीक्वल (Photo Credit: X)
क्या बनने जा रहा है बार्बी का सीक्वल (Photo Credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्रेटा गरविग के निर्देशन में बनी मार्गो रॉबी और रायन गोसलिंग स्टारर हॉलीवुड फिल्म 'बार्बी' साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर कई हजार करोड़ की कमाई कर इतिहास रचा था। यहां तक कि इस फिल्म ने दो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी अपने नाम किए।

हालांकि, इसे ऑस्कर में बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में जगह नहीं मिली। ऑस्कर ने भले ही गरविग और रॉबी के योगदान को नजरअंदाज कर दिया होगा, लेकिन लेटरबॉक्स ने '21वीं सदी में सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाली बेस्ट पिक्चर नोमिनीस' की अपनी लिस्ट जारी कर दी है। ग्रेटा गरविग ने इस फिल्म का निर्देशन किया और यहां उन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें: Oscars 2024: बार्बी एक्टर Ryan Gosling ऑस्कर अवॉर्ड में जमाएंगे रंग, इस गाने पर करेंगे परफॉर्म

क्या बनने जा रहा है बार्बी का सीक्वल?

इस नॉमिनेशन ने ग्रेटा गरविग के फैंस को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वार्नर ब्रदर्स के प्रमुख पाम एबडी ने इस बात का खुलासा किया कि स्टूडियो 'बार्बी' के सीक्वल के लिए तैयार है। एबडी ने खुलासा किया कि स्टूडियो और गरविग सीक्वल की संभावना के बारे में बात कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब ऑस्कर में फिल्म को दो मुख्य कैटेगरी से हटा दिया गया तो उनका दिल टूट गया था। दूसरी तरफ अब गरविग भी सीक्वल के लिए तैयार है, लेकिन वह 'अंडरटो' की तलाश में हैं। अगर कोई उपक्रम नहीं मिला, तो और कुछ नहीं है।

बता दें कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1.45 बिलियन डॉलर की कमाई करने के बाद, ग्रेटा गेरविग की सामूहिक सिनेमाई कृति 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।

बार्बी को इन कैटेगरीज में मिला नॉमिनेशन

ग्रेटा गरविग की फिल्म को ऑस्कर 2024 में बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी और बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में नॉमिनेशन नहीं मिला। उन्हें बेस्ट मोशन पिक्चर, बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग, बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन और बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले में नॉमिनेशन मिला है।

यह भी पढ़ें: क्यों मचा है Oscars में 'बार्बी' और 'रॉबी' को लेकर हंगामा? अपने ही उठा रहे एकेडमी अवॉर्ड्स पर अंगुलियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।