Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Los Angeles Wildfire को लेकर Beyonce ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए मोटी रकम दान करने का किया ऐलान

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 13 Jan 2025 05:42 PM (IST)

    कैलिफोर्निया के जंगलों से फैली आग ने लॉस एंजेलिस में तबाही मचा दी है। आग के कारण कई लोगों ने तो अपने घर भी खो दिए हैं। कई हॉलीवुड सेलेब्स के घर भी आग ...और पढ़ें

    बियोंसे ने उठाया लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग पर बड़ा कदम (Photo Credit- Instagram)
    बियोंसे ने उठाया लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग पर बड़ा कदम (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. लॉस एंजेलिस के जंगलों में तांडव जारी
    2. 1000 से ज्यादा घर हुए आग में खाक
    3. अब बियोंसे ने उठाया बड़ा कदम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Beyonce: ग्रैमी विनर लॉस एंजेलिस के मुश्किल हालातों में एक सेवियर बनकर सामने आई हैं। लॉस एंजिल्स में लगी आग अब एक बड़ा मुद्दा बन गई है। 150,000 से अधिक लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। इन दुर्गम हालातों में हॉलीवुड सिंगर बियोंसे एक फरिश्ते के रूप में सामने आई हैं। उनकी टीम ने पीड़ितों की मदद के लिए पैसे दान करने का ऐलान किया है।

    बियोंसे ने बढ़ाया मदद का हाथ

    बियोंसे की चैरिटी फाउंडेशन ने 21 करोड़ रुपए दान देने की बात कही है जोकि काफी बड़ा अमाउंट है। यह धनराशि खासतौर पर अल्टाडेना और पासाडेना क्षेत्रों को बचाने में इस्तेमाल की जाने वाली है। यह फंड अल्टाडेना/पासाडेना क्षेत्र में परिवारों की मदद करने के लिए फिक्स किया गया है। फाउंडेशन के बयान में बताया गया है कि यह फंड जंगल की आग से प्रभावित लोगों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए दिया जा रहा है। सोशल मीडिया सिंगर के इस बड़े कदम की काफी तारीफ हो रही है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- LA Wildfire से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हॉलीवुड सेलेब्स, फूड ट्रक के जरिए बांटा जा रहा खाना

    बियोंसे से पहले ये लोग आए थे सामने

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर के अलावा वॉल्ट डिजनी कंपनी ने पीड़ित लोगों के राहत और पुननिर्माण के लिए 15 मिलियन अमरीकी डॉलर देने का वादा किया है। वहीं पैरामाउंट और फॉक्स कार्प ने अमेरिकन रेड क्रॉस और लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 6 करोड़ 5 लाख रुपये फंड किए हैं। इसके अलावा वार्नर म्यूजिक और कई संस्थाओं ने भी लॉस एंजिल्स में आग का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए पुननिर्माण के लिए 1 मिलियन डॉलर देने की बात कही थी।

    भारत के कई राज्यों के बजट से भी पार है नुकसान का आंकड़ा

    अमेरिका की तमाम एजेंसियों के आंकड़ों को देखा जाए तो लॉस एंजेलिस में लगी आग अमेरिका के इतिहास की सबसे खतरनाक और महंगी आग बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इस आग के चलते 135 बिलियन डॉलर से 150 बिलियन डॉलर (11 से करीब 13 लाख करोड़) तक का नुकसान हो सकता है। हॉलीवुड के कई सेलेब्स इससे आग से जुड़ी अपडेट लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Los Angeles Wildfire: आग की चपेट में खाक हुए हॉलीवुड स्टार्स के घर, जान बचाने के लिए छोड़ना पड़ा आशियाना