विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जब प्रोड्यूसर ने फिल्म के लीड एक्टर संग सोने के लिए कहा', सालों बाद छलका Sharon Stone का दर्द

Published: Wed, 13 Mar 2024 02:41 PM (IST)

‘बेसिक इंस्टिंक्ट’ ‘कैसीनो’ ‘टोटल रिकॉल’ और ‘कैट वूमन’ एक्ट्रेस शेरॉन स्टोन हॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। एक्ट्रेस अपनी करियर में ...और पढ़ें

सालों बाद छलका शेरॉन स्टोन का दर्द, (X Image)
सालों बाद छलका शेरॉन स्टोन का दर्द, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब और एमी जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस शेरॉन स्टोन ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। हॉलीवुड में शेरॉन स्टोन एक जाना माना नाम है। उनके खाते में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। 66 साल की शेरॉन स्टोन ने हाल ही में 1993 में आई फिल्म 'स्लिवर' को लेकर बात की।

शेरॉन स्टोन ने बताया कि 'स्लिवर' की शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर ने उनसे एक गैर-जायज डिमांड कर दी थी। जिसे सुनकर वो हक्की- बक्की रह गई थीं।

यह भी पढ़ें- Dune Part Two box office: 'ड्यून 2' ने तोड़ा अपनी ही फिल्म 'ड्यून' का रिकॉर्ड, 3 हजार करोड़ के पार पहुंचा बिजनेस

प्रोड्यूसर ने शेरॉन स्टोन पर बनाया था दबाव

शेरॉन स्टोन मंगलवार को लुई थेरॉक्स पॉडकास्ट के एक एपिसोड में अपने साथ हुई इस घटना का जिक्र किया है। 1993 में आई 'स्लिवर' में शेरॉन स्टोन के साथ लीड रोल में बिली बाल्डविन थे। जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी, उस दौरान प्रोड्यूसर ने शेरॉन स्टोन को अपने ऑफिस में बुलाया था और एक्टर बिली बाल्डविन के साथ फिजिकल होने के लिए दवाब बनाया था।

'स्लिवर' एक्टर ने किया रिएक्ट

शेरॉन स्टोन के इस दावे पर बिली बाल्डविन ने भी रिएक्टर किया है। एक्टर ने अपना पक्ष रखते हुए ट्वीट किया और कहा,  "क्या उन्हें अभी भी मुझ पर क्रश है या इतने सालों के बाद भी वो आहत है क्योंकि मैंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया?"

ऑफिस में बुलाकर कही थी भद्दी बात

'स्लिवर' का प्रोडक्शन रॉबर्ट इवांस ने की थी। जिनका 89 साल की उम्र में 2019 में निधन हो गया। प्रोड्यूसर के बारे में बात करते हुए शेरॉन स्टोन ने कहा कि फिल्म ‘'स्लिवर'’ की शूटिंग के समय उन्हें सेट पर होना चाहिए था, लेकिन प्रोड्यूसर ने उनसे बात करने के लिए अपने ऑफिस बुलाया था।

इस बात से परेशान थे प्रोड्यूसर

शेरॉन स्टोन ने आगे बताया कि प्रोड्यूसर ने उन्हें स्क्रीन पर बिली बाल्डविन के साथ केमिस्ट्री बढ़ाने के लिए एक रात बिताने के लिए कहा, क्योंकि कैमरे पर एक्टर बेहतर परफॉर्म नहीं कर पा रहे थे और प्रोड्यूसर को इस बात से परेशानी थी। उनका कहना था कि अगर शेरॉन स्टोन अपने को-स्टार के साथ इंटीमेट होती हैं, तो शूटिंग के दौरान उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त हो जाएगी, जो फिल्म की सफलता के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं दो बार ऑस्कर जीतने वाली Emma Stone? टीवी से करियर की शुरुआत कर यूं बनी एकेडमी अवॉर्ड की शान

21 साल बाद छलका दर्द

शेरॉन स्टोन ने 21 साल बाद इस घटना को याद करते हुए कहा कि फिल्म में जो परेशानी हो रही थी, उसकी वजह वो थीं, क्योंकि उनका रवैया सख्त था, वो बाकी एक्ट्रेसेस की तरह नहीं था। स्टोन ने ये भी बताया कि 'स्लिवर' के लिए उन्होंने कई एक्टर्स के नाम सुझाए थे, लेकिन प्रोड्यूसर ने बिली बाल्डविन को लेन पर जोर दिया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।