यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gigi Hadid संग ऑस्कर अवॉर्ड में अपना रिश्ता ऑफिशियल करेंगे Bradley Cooper? रेड कार्पेट पर एक साथ आएंगे नजर
Gigi Hadid And Bradley Cooper जीजी हदीद (Gigi Hadid) का नाम पिछले एक साल से अभिनेता और फिल्म निर्माता ब्रैडली कूपर (Bradley Cooper) से जुड़ रहा। कहा ...और पढ़ें

HighLights
- ऑस्कर अवॉर्ड में एक साथ शामिल होंगे ब्रैडली कूपर और गिगी हदीद
- ब्रैडली कूपर और गिगी हदीद करेंगे रिलेशनशिप ऑफिशियल
- करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकन मॉडल और टेलीविजन पर्सनालिटी जीजी हदीद (Gigi Hadid) पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि गिगी अमेरिकन अभिनेता और फिल्म निर्माता ब्रैडली कूपर (Bradley Cooper) को डेट कर रही हैं।
कई दोनों इस रूमर्ड कपल को एक साथ स्पॉट किया गया है। अब खबर है कि ये कपल जल्द दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करने वाला है। इसके लिए यह ऑस्कर अवॉर्ड (Oscars 2024) नाइट में एक साथ नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Sophie Turner से तलाक के बाद Joe Jonas इस मॉडल को कर रहे हैं डेट, वायरल हुई Lip Lock की तस्वीर
क्या रिश्ता ऑफिशियल करेंगे गिगी और ब्रैडली ?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जीजी हदीद (Gigi Hadid) और ब्रैडली कूपर (Bradley Cooper) फैशन आइकन और हॉलीवुड ए-लिस्टर ऑस्कर समारोह में एक कपल के रूप में अपना ऑफिशियल रेड कारपेट डेब्यू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल पिछले साल से डेटिंग कर रहा है।
.jpg)
ऑस्कर में शामिल होंगे गिगी और ब्रैडली
जीजी और ब्रैडली ऑस्कर के लिए तैयार है। एक्टर अपनी सुपरमॉडल प्रेमिका के साथ वैनिटी फेयर पार्टी में शामिल होने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि जैसे-जैसे वे एक-दूसरे के करीब आते जा रहे हैं, उनका रिश्ता और अधिक गंभीर होता जा रहा है। जीजी ऑस्कर की पार्टी में कूपर के साथ शामिल होंगी। सूत्र का कहना है कि, "मुझे नहीं पता कि वे वैनिटी फेयर कारपेट पर एक साथ चलेंगे या नहीं, लेकिन वे अंदर शामिल होंगे।"
खबरें और भी

ब्रैडली की मां से मिल चुकी हैं जीजी
जीजी और कूपर 2022 अक्टूबर से डेट कर रहे हैं। इस कपल को न्यूयॉर्क में एक साथ डिनर करते हुए पहली बार देखा गया। इसके बाद दोनों एक रोमांटिक वेकेशन पर स्पॉट हुए थे। पेज सिक्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीजी को कूपर की मां ग्लोरिया कैम्पानो से मिलवाया जा चुका है। उन्हें जनवरी में गोल्डन ग्लोब्स के दौरान एलए के फेमस रेस्तरां जियोर्जियो बाल्डी में डिनर किया था।