यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टॉपलेस होकर नंगे पांव होटल से निकलीं हॉलीवुड की ये मशहूर सिंगर, बदहवास हालत देख शॉक में फैंस
पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में सिंगर का अपने ब्वॉयफ्रेंड पॉल रिचर्ड सॉलिज (Paul Ric ...और पढ़ें

HighLights
- टॉपलेस होकर सड़क पर उतरीं ब्रिटनी स्पीयर्स
- नंगे पांव, चादर में लिपटीं ब्रिटनी की फोटोज वायरल
- ब्रिटनी स्पीयर्स ने वायरल फोटो पर तोड़ी चुप्पी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) हॉलीवुड की वो पॉप स्टार हैं, जो अपने गानों से कम और विवादों के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। पिता संग विवाद, पति से अलगाव और एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग झगड़ों के बीच एक बार फिर ब्रिटनी चर्चा में आ गई हैं।
ब्रिटनी स्पीयर्स को लेकर खबर सामने आ रही है कि सिंगर अपने ब्वॉयफ्रेंड संग झगड़ा करने के बाद होटल से बिना कपड़ों और नंगे पांव निकलीं। सोशल मीडिया पर ब्रिटनी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसके बाद सिंगर ने रिएक्ट किया है।
अस्त-व्यस्त हालत में दिखीं ब्रिटनी स्पीयर्स
हाल ही में, ब्रिटनी स्पीयर्स को बुरे हालत में एक होटल से निकलते हुए देखा गया। एक्ट्रेस की हालत को देखते हुए किसी ने एंबुलेंस को फोन किया। टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटनी एक होटल में अपने ब्वॉयफ्रेंड पॉल रिचर्ड सोलिज (Paul Richard Soliz) के साथ एक होटल में पार्टी कर रही थीं। पार्टी में दोनों के बीच बहस हुई, जो बाद में फिजिकल फाइट में बदल गई।
UPDATE: Paramedics were called because Britney Spears injured her leg, not because she was having a breakdown. #JusticeForBritney pic.twitter.com/YcmNFVGWbP
— Britney Stan 🌹 (@BritneyTheStan) May 2, 2024
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ब्रिटनी अपने होटल के कमरे से अस्त-व्यस्त हालत में निकलीं। चादर और तकिया लेकर टॉपलेस और नंगे पांव होटल से निकलीं ब्रिटनी के पैर में चोट भी लगी थी, जिसके बाद एंबुलेंस भी बुलाई गई। सोशल मीडिया पर ब्रिटनी की तस्वीरें वायरल हो रही हं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'वो हमेशा मेरे जीवन का एक हिस्सा रहेगी...' Britney Spears संग अपने तलाक पर बोले Sam Asghari
वायरल फोटो पर ब्रिटनी का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर ब्रिटनी स्पीयर्स की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। अब खुद सिंगर्स ने इन फोटोज पर रिएक्शन दिया है। सिंगर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट लिखकर कहा, "लोगों को बताना चाहती हूं कि यह खबर फेक है। मैं चाहती हूं कि लोग समझें कि मैं हर दिन मजबूत हो रही हूं। सच बेकार है तो क्या कोई मुझे झूठ बोलना सिखा सकता है? मेरे पास शक्तियां बढ़ रही हैं, उम्मीद है कि आप लोगों के साथ भी ऐसा ही हो रहा है।"
ब्रिटनी ने पोस्ट में आगे कहा, "मुझे एक नए टुथब्रश की जरूरत है। नोट- मुझे एक एस्प्रेसो की जरूरत है। पता नहीं मुझे इसे शेयर करने की जरूरत क्यों महसूस हुई। मुझे लगता है कि मैं एक लड़की हूं और मैं पीरियड डेज में हूं। बकवास। बीती रात को मेरा पैर मुड़ गया था। पैरामेडिक्स अवैध रूप से उनके दरवाजे पर आ गये। वे मेरे कमरे में कभी नहीं आये, लेकिन मुझे बहुत परेशानी हुई। मैं बोस्टन में मूव कर रही हूं। शांति।"