Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह फिल्म देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब, 3,300 रूपये में बिक रहे हैं टिकट!

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 02:20 PM (GMT+05:30)

    क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के लिए इंडियन ऑडियंस में काफी दीवानगी देखने को मिलती है। यही वजह है कि उनकी आगामी फिल्म की सबसे महंगी टिकट चंद मिनटों में ब ...और पढ़ें

    आसमान छू रही है इस हॉलीवुड फिल्म के टिकट प्राइस/ फोटो- Instagram

    आसमान छू रही है इस हॉलीवुड फिल्म के टिकट प्राइस/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. 'द ओडिसी' के लिए भारतीय दर्शकों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    2. मुंबई-पुणे में चंद मिनटों के अंदर बिकी महंगी टिकटे

    3. भारत में कब रिलीज होगी 'नोलन' की 'द ओडिसी'?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की आगामी फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। निर्देशक की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओपनहाइमर' को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जैसा शानदार रिस्पॉन्स मिला था, उसे देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर भारत में बड़े स्तर पर तैयारी की है।

    भारत में 'द ओडिसी' की एडवांस बुकिंग 8 जून से शुरू हो चुकी है। अगर आप क्रिस्टोफर नोलन के सिनेमा के दीवाने हैं और इस फिल्म को थिएटर्स में देखना चाहते हैं, तो आपको अपनी जेब अच्छी-खासी ढीली करनी पड़ सकती है।

    इतनी महंगी है 'द ओडिसी' की एक टिकट

    क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म के IMAX शोज की बुकिंग शुरू होते ही टिकटों के दाम आसमान छूने लगे हैं। इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में इसके प्रीमियर शोज की सीटों की कीमत 3,000 रूपये तक रखी गई है। वहीं, मुंबई में देर रात के शोज की टिकटों के दाम 3,300 रूपये तक पहुंच गए हैं। 'द ओडिसी' भारत में सबसे ज्यादा महंगी टिकट बिक्री वाली फिल्म बन चुकी है। 

    हालांकि, टिकटों की भारी-भरकम कीमत होने के बावजूद दर्शकों में 'द ओडिसी' को लेकर गजब की उत्सुकता है। आलम यह है कि कुछ ही मिनटों में फिल्म के 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' के टिकट धड़ाधड़ बिक गए। जहां मुंबई और पुणे के फैंस क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म के लिए मोटी रकम खर्च करने से पीछे नहीं हट रहे हैं, वहीं देश के अन्य शहरों में टिकटों के इन आसमान छूते दामों को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 5 दिन में 2000 करोड़ कमाकर दुनिया की सबसे बड़ी बायोपिक बनी ये फिल्म, 'चाचा' की भूमिका निभाकर छा गया भतीजा

    the oddsy

    इंडिया में ब्रांड बन चुके हैं क्रिस्टोफर निलन

    'द ओडिसी' के टिकट प्राइज देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "द ओडिसी ने भारत में सबसे महंगे टिकट प्राइस का नया रिकॉर्ड बना दिया है। पुणे IMAX में ही इसका टिकट 3,000 रूपये का है। भारत में क्रिस्टोफर नोलन अब एक बहुत बड़ा ब्रांड बन चुके हैं।"

    nolan

    दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "भारत में 'द ओडिसी' का क्रेज देखने लायक है। हैरानी की बात यह है कि बिना किसी स्टारकास्ट या डायरेक्टर के भारत आए, कुछ ही मिनटों में शोज सोल्ड आउट हो गए। इसे कहते हैं क्रिस्टोफर नोलन की लेगेसी! नाम ही काफी है।"

    ovr

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "टिकट की कीमत 3,200 रूपये है और सबसे मजेदार बात यह है कि कुछ ही घंटों में पूरा थिएटर फुल हो गया। भारत में नोलन की फिल्मों के क्रेज का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं।"

    क्या है द ओडिसी की कहानी? 

    द ओडिसी की कहानी ट्रोजन युद्ध के नायक इथाका के राजा की युद्ध जीतने की बाद, ओडीसियस सैनिकों के साथ अपने राज्य में लौटने की है। हालांकि, उन्हें अपने घर पहुंचने में 10 साल लग जाते हैं, क्योंकि उनके घमंड के कारण समुद्र देवता पोसिडॉन उनसे खफा हो जाते हैं और उनके रास्ते में कई बाधा डालते हैं। घर लौटने के इस सफर में उन्हें कई खतरों का सामना करना पड़ता है। 

    यह भी पढ़ें- The Odyssey Trailer: ओपेनहाइम के बाद Christopher Nolan का नया धमाका, रूह कंपा देगा ट्रेलर