Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deadpool And Wolverine में होगी 'हल्क' की एंट्री! वोल्वरिन के साथ होगा जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस?

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 09:39 PM (GMT+05:30)

    हॉलीवुड सुपरस्टार ह्यू जैकमैन (Hugh Jackman) स्टारर फिल्म डेडपूल एंड वोल्वरिन को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। मौजूदा समय इस अपकमिंग मूवी में स्टा ...और पढ़ें

    डेडपूल एंड वोल्वरिन जल्द ही रिलीज (Photo Credit-X)
    डेडपूल एंड वोल्वरिन जल्द ही रिलीज (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. डेडपूल एंड वोल्वरिन में दिख सकता है हल्क
    2. एमसीयू के दमदार सुपरहीरो है हल्क
    3. जानिए कब रिलीज होगी डेडपूल एंड वूल्वरिन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की आने वाली फिल्म डेडपूल एंड वोल्वरिन की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन सुपरस्टार ह्यू जैकमैन और रायन रेनॉल्ड्स की इस मूवी को लेकर कोई न कोई लेटेस्ट अपडेट सामने आता रहता है, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाता है।

    इस बीच डेडपूल की तीसरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जो प्रशंसकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा सकती है। बताया जा रहा है कि डेडपूल एंड वोल्वरिन में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सुपरहीरो हल्क की एंट्री हो सकती है।

    डेडपूल एंड वोल्वरिन में दिख सकता है हल्क

    मौजूदा समय में डेडपूल एंड वोल्वरिन स्टार कास्ट के कैमियो की चर्चा को लेकर छाई हुई है। हाल ही में इस बात की पुष्टि हुई है कि इस मूवी में एम्मा कौरिन कैसंड्रा और टायलर माने गेस्ट अपीरियंस में दिखेंगी। अब डेडपूल एंड वोल्वरिन में हल्क के कैमियो रोल को लेकर बहस छिड़ गई है।

    ये भी पढ़ें- कौन है Deadpool And Wolverine की पॉवरफुल बॉल्ड विलेन? X-Men फिल्मों के इस किरदार से है खास रिश्ता

    दरअसल होली फील्ड न्यूज के एक्स अकांउट का एक ट्वीट फिलहाल जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में हल्क और वोल्वरिन के बीच एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    हालांकि अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि क्या ब्रूस बैनर यानी मार्क रफ्लो ही हल्क के रूप में डेडपूल एंड वोल्वरिन में नजर आएंगे या फ्रेंचाइजी के अन्य किरदार से वोल्वरिन का मुकाबला होगा।

    कब रिलीज होगी डेडपूल एंड वोल्वरिन

    कुछ महीने पहले डेडपूल एंड वोल्वरिन का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद इस फिल्म के लिए दर्शका बेताब हो गए। गौर करें इसकी रिलीज डेट की तरफ निर्देशक शॉन लेवी की ये मूवी 26 जुलाई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। मालूम हो कि इंडियन फैंस भी डेडपूल एंड वोल्वरिन की रिलीज के लिए बेकरार हैं।

    ये भी पढ़ें- Deadpool and Wolverine: ह्यू जैकमैन और रायन रेनॉल्ड्स के साथ लेडी डेडपूल बनेंगी Taylor Swift? सामने आई सच्चाई