विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस शुक्रवार सिनेमाघरों पर होगा Deadpool And Wolverine का कब्जा, बदलने वाला है MCU का इतिहास

Published: Tue, 23 Jul 2024 06:58 PM (IST)

मारवल फैंस का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। डेडपूल और वुल्वरीन इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। डेडपूल फ्रेंचाइजी ...और पढ़ें

डेडपूल और वुल्वरीन कब रिलीज होगी (Photo: Marvel Studio)
डेडपूल और वुल्वरीन कब रिलीज होगी (Photo: Marvel Studio)

HighLights

  1. 26 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
  2. डेडपूल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2016 में आई थी
  3. विलेन के किरदार में नजर आएंगी एमा कोरिन हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। फैंस का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' इस शुक्रवार यानी 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पिछले साल नवम्बर में आई 'द मार्वल्स' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की आखिरी फिल्म है, इसके लगभग आठ महीने बाद डेडपूल एंड वुल्वरीन आ रही है। हर फैन को इस फिल्म का ब्रेसब्री से इंतजार है।

डेडपूल एंड वुल्वरीन एक्स-मेन सीरीज की फिल्मों में नजर आये हैं, मगर यह पहली बार है कि ये दोनों किरदार एक साथ पूरी फिल्म में एक साथ दिखेंगे। यह डेडपूल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और MCU की 34वीं। 2016 में 'डेडपूल' आयी थी, जबकि 'डेडपूल 2' 2018 में रिलीज हुई थी।

क्या है फिल्म की कहानी?

'डेडपूल एंड वुल्वरीन' की कहानी 'डेडपूल 2' की घटनाओं के छह साल बाद के कालखंड में दिखाई गई है। वेड विल्सन रिटायरमेंट की लाइफ एंजॉय कर रहा है। टाइमलाइन पर नजर रखने वाली टाइम वैरिएंस अथॉरिटी उसे एक नये मिशन के लिए उससे सम्पर्क करती है।

यूनिवर्स के सामने बड़े खतरे को देखते हुए विल्सन वुल्वरीन के साथ इस मिशन को ज्वाइन करता है। हालांकि, वुल्वरीन भी इसमें बहुत दिलचस्पी नहीं रखता। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के बाद एमसीयू का इतिहास बदलने वाला है।

यह भी पढ़ें: कौन है Deadpool And Wolverine की पॉवरफुल बॉल्ड विलेन? X-Men फिल्मों के इस किरदार से है खास रिश्ता

क्या है स्टार कास्ट?

फिल्म में रायन रेनॉल्ड्स वेड विल्सन यानी डेडपूल के किरदार में वापसी कर रहे हैं। यह किरदार एक्स-मेन फिल्म में पहली बार नजर आया था। वुल्वरीन के रोल में ह्यू जैकमैन की वापसी होगी, जो एक्स-मेन सीरीज की फिल्मों का सबसे लोकप्रिय किरदार है। इनके अलावा कुछ और कैमियो देखने को मिलेंगे।

एम्मा कोरीन, कैसेंड्रानोवा के रोल में नजर आने वाली हैं, जो इस फिल्म में विलेन है। कोरीन प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर की जुड़वां बहन है और बेहद ताकतवर है। फिल्म का निर्देशन शॉन लेवी ने किया है।

कितनी भाषाओं में होगी रिलीज?

मार्वल की फिल्मों का देश में बहुत बड़ा दर्शक वर्ग है, जिसको देखते हुए इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

डेडपूल एंड वुल्वरीन के सामने कोई नहीं है टक्कर में

'डेडपूल एंड वुल्वरीन' शुक्रवार को अकेले रिलीज होगी। कोई बड़ी फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में नहीं आ रही है। कुछ छोटी हिंदी फिल्में जरूर रिलीज होंगी। देश में मार्वल फिल्मों की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसे सोलो रिलीज का मौका दिया गया है।

पिछले शुक्रवार को विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज सिनेमाघरों में पहुंची थी। अब सीधे 2 अगस्त को अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म औरों में कहां दम था और जाह्नवी कपूर की उलझ रिलीज होंगी।

जोरदार है एडवांस बुकिंग

वहीं डेडपूल और वुल्वरिन' की रिलीज में अभी चार दिन का समय बाकी है। लेकिन प्री-बुकिंग के मामले में इस फिल्म के जो आंकड़े आए हैं, उससे इसके ब्लॉकबस्टर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'डेडपूल और वुल्वरिन' ने अभी तक 5 करोड़ तक की कमाई कर ली है। 

यह भी पढ़ें: पहले दिन छप्परफाड़ होगी Deadpool And Wolverine की कमाई? एडवांस बुकिंग से ही मचा दिया तहलका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।