Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या टाइटैनिक एक्टर Leonardo DiCaprio ने कर ली सगाई, गर्लफ्रेंड संग वायरल हुई ये तस्वीर

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 10:16 AM (GMT+05:30)

    लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले काफी समय से एक्टर का ना ...और पढ़ें

    विटोरिया सेरेटी और लियोनार्डो डिकैप्रियो (Photo Instagram)
    विटोरिया सेरेटी और लियोनार्डो डिकैप्रियो (Photo Instagram)

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले काफी समय से एक्टर का नाम मॉडल विटोरिया सेरेटी के साथ जुड़ रहा है।

    दोनों काफी समय से डेट कर रहे हैं। अब इस कपल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि, दोनों ने सगाई कर ली है। ये चर्चा तब शुरू हुई तब  विटोरिया सेरेटी (Vittoria Ceretti) की इंगेजमेंट फिंगर में रिंग नजर आई।

    यह भी पढ़ें- हॉलीवुड स्टार Leonardo DiCaprio को डेट कर रहीं भारतीय मूल की Neelam Gill! मॉडल ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

    क्या विटोरिया और लियोनार्डो ने की सगाई

    लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) का नाम अब तक कई एक्ट्रेसेज से जुड़ चुका है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह विटोरिया सेरेटी (Vittoria Ceretti) को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी करते भी देखा गया है। अब गुरुवार को सोशल मीडिया पर इस कपल की नई तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। लियोनार्डो और विटोरिया को लॉस एंजिल्स में एक मैक्सिकन रेस्तरां में देखा गया। इन तस्वीरों में जिस चीज ने ध्यान खींचा वो थी डायमंड रिंग। विटोरिया सेरेटी अपने रिंग को काफी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

    विटोरिया सेरेटी की नई फोटो वायरल

    इस फोटो पर फैंस कयास लगा रहे हैं की दोनों ने सगाई कर ली है। एक यूजर ने लिखा- यह सगाई की अंगूठी की तरह लग रही है और ऐसा है तो बधाई हो। दूसरे यूजर ने लिखा- बधाई हो आप दोनों ने सगाई की। 

    23 साल छोटी है विटोरिया

    बता दें, हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी उम्र से कम उम्र की लड़कियों को डेट करन के लिए भी काफी मशूहर हैं। विटोरिया सेरेटी भी लियोनार्डो डिकैप्रियो से उम्र में 23 साल छोटी हैं। विटोरिया सेरेटी इटैलियन मॉडल है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 49 वर्षीय Leonardo DiCaprio 21 साल की मॉडल जोसी रेडमंड के साथ हुए स्पॉट, डेटिंग की अफवाहें तेज