Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    8 शादियां, 7 तलाक और 74 करोड़ का वो 'ताजमहल' हार; दुनिया की पहली 'करोड़पति' एक्ट्रेस की गजब है दास्तां

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 03:19 PM (GMT+05:30)

    हॉलीवुड एक ऐसी पहली एक्ट्रेस, जिन्होंने 1 मिलियन डॉलर फीस ली और दो ऑस्कर जीते। अपनी 'बैंगनी आंखों' और बेमिसाल खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली इस एक्ट्र ...और पढ़ें

    वो एक्ट्रेस जिसने की 8 शादियां...

    वो एक्ट्रेस जिसने की 8 शादियां...

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं कि शान-ओ-शौकत और शौहरत का सिलसिला जबतक चलता है तब खूब महफिलों में शोर सुनाई पड़ता है, लेकिन जब वक्त की धूल जमती है, तो सिवाए किस्सों के कुछ बाकी नहीं रहता है। एक ऐसी ही एक्ट्रेस आई, जिसे हॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन का खिताब मिला या फिर ये कह सकते हैं कि इस हीरोइन ने बॉक्स ऑफिस के मायने ही बदल दिए। बैंगनी आंखों वाली ये हसीना सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं थी, उसके शाही ठाठ-बाट के किस्से आज भी सुने और पढ़ें जाते हैं। चलिए आज जानते हैं उसी हसीना की दास्तां...

    कौन थीं एलिजाबेथ टेलर?

    हॉलीवुड आइकन एलिजाबेथ टेलर (Elizabeth Taylor) का जन्म 27 फरवरी, 1932 को लंदन में हुआ था। उनका पूरा नाम एलिजाबेथ रोजमंड टेलर था। टेलर के माता-पिता इंग्लैंड में ही रहते थे। हालांकि वर्ल्ड वॉर 2 से ठीक पहले टेलर के माता-पिता यूएस में आकर सैटल हो गए थे। टेलर के पिता एक आर्ट डीलर हुआ करते थे और यही एक बड़ी वजह थी जो टेलर हॉलीवुड की ओर खींच लाई।

    Elizabeth 3

    वहीं टेलर की मां एक स्टेज एक्ट्रेस हुआ करती थीं और उन्होंने ही टेलर को फिल्मों में आने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद टेलर ने अपने सफर की शुरूआत सिनेमा की दुनिय में बचपन में ही कर दी थी।

    चाइल्ड एक्टर के रूप में किया डेब्यू

    एलिजाबेथ टेलर ने साल 1942 में There’s One Born Every Minute नाम की फिल्म से डेब्यू कर रही थीं लेकिन अचानक से ही Universal, MGM स्टूडियोज ने टेलर के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया और फिर आखिरकार Lassie Come Home (1943) से टेलर ने सिनेमा में डेब्यू किया। फिर 10 साल की उम्र में फिल्म 'नैशनल वेलवेट' (1944) ने उन्हें स्टार बनाया।

    खबरें और भी

    Elizabeth 4

    बनीं बड़ी स्टार और फिर जीते दो ऑस्कर

    दुनिया उन्हें उनकी 'बैंगनी आंखों' और बेमिसाल खूबसूरती के लिए जानती है, लेकिन एलिजाबेथ टेलर सिनेमा में सुनामी लाने का काम किया। वो हॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस थीं, जिसने 1 मिलियन डॉलर की फीस ली। टेलर ने फिर कुछ मैच्योर रोल्स को चुनना शुरू किया। 'लाइफ विद फादर' (1947), 'फादर ऑफ द ब्राइड' (1950) और 'ए प्लेस इन द सन' (1951) जैसी फिल्मों से वो आगे बढ़ीं।

    Elizabeth 5

    टेलर ने 1960 में आई फिल्म 'बटरफील्ड 8' में न्यूयॉर्क की एक कॉल गर्ल का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर (Academy Award) मिला। टेलर ने अपना दूसरा ऑस्कर फिल्म 'हूज़ अफ़्रेड ऑफ़ वर्जीनिया वुल्फ़?' (1966) के लिए जीता।

    Elizabeth 2

    इसमें उन्होंने रिचर्ड बर्टन के अपोजिट 'मार्था' का किरदार निभाया था। बर्टन के साथ टेलर करीब 5 फिल्मों में दिखी थीं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि, 1963 में आई फिल्म 'क्लीओपेट्रा' के लिए उन्हें 10 लाख डॉलर मिले थे, जो उस समय किसी भी अभिनेत्री के लिए एक रिकॉर्ड था। जानकारी के मुताबिक 57-70 के दशक तक वो करीब 13 सालों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करती रहीं।

    8 शादियां और तलाक से चर्चा में रहीं टेलर

    एलिजाबेथ की शादियां दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहीं। ये जानकर आपको हैरानी होगी कि उन्होंने एक या दो नही बल्कि 8 शादियां की थीं।

    elizabeth 7

    एलिजाबेथ टेलर की निजी जिंदगी पर मीडिया की इतनी पैनी नजर रहती थी कि उसी ने आने वाले दशकों के मसालेदार खबरों की शुरुआत की थी। इन शादियों में वो 8 पार्टनर्स के साथ रहीं:

    कॉनराड हिल्टन जूनियर (1950–51): होटल साम्राज्य के वारिस हिल्टन के साथ उनकी शादी बहुत कम चली। टेलर ने उन पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया था।
    माइकल वाइल्डिंग (1952–57): तलाक से पहले कपल के दो बेटे माइकल वाइल्डिंग जूनियर और क्रिस्टोफर वाइल्डिंग।
    माइक टॉड (1957–58): फिल्म प्रोड्यूसर माइक के बारे में टेलर ने लिखा था, "भगवान गवाह है, मैं उनसे बहुत प्यार करती थी। उनकी देखरेख में मेरा आत्मसम्मान और मेरी छवि बहुत बढ़ गई थी।" उनकी एक बेटी हुई, लीजा टॉड। माइक की मृत्यु एक विमान दुर्घटना में हो गई थी।

    elizz
    एडी फिशर (1959–64): उनका रिश्ता तब शुरू हुआ जब एडी शादीशुदा थे, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दोनों ने फिल्म 'बटरफील्ड 8' में साथ काम किया, लेकिन बाद में टेलर ने बर्टन के लिए उन्हें छोड़ दिया।
    रिचर्ड बर्टन (5वीं और 6वीं शादी): यह उनका सबसे मशहूर और हिंसक प्यार था। उन्होंने बर्टन से दो बार शादी की और दो बार तलाक लिया। रिचर्ड बर्टन ने ही उन्हें 'ताजमहल नेकलेस' गिफ्ट किया था।

    eliz
    जॉन वार्नर (1976–82): इनकी मुलाकात एक 'ब्लाइंड डेट' पर हुई थी। शादी के बाद टेलर ने वार्नर को अमेरिकी सीनेटर का चुनाव जीतने में मदद की, लेकिन उन्हें एक नेता की पत्नी की पाबंदियों वाली जिंदगी पसंद नहीं आई।
    लैरी फोर्टेंस्की (1991–96): नशे की लत के इलाज के दौरान एक क्लीनिक में टेलर की मुलाकात लैरी से हुई, जो एक कंस्ट्रक्शन वर्कर थे। तलाक के बाद (जिसकी वजह मीडिया का दखल भी था) टेलर ने कहा था कि वह अब कभी शादी नहीं करेंगी।

    Elizabeth 1

    टेलर को जिस ताजमहल के नेकलेस को रिचर्ड बर्टन ने गिफ्ट किया था ये वही नेकलेस था, जिसकी चर्चा इन दिनों हो रही है। नूरजहां के इस नेकलेस पर हॉलीवुड ने दावा ठोका। वहीं टेलर को ज्वैलरी पहनने का बहुत शौक था। एलिजाबेथ टेलर की मृत्यु 2011 में हुई, लेकिन वह अपने पीछे एक ऐसा साम्राज्य छोड़ गईं जिसे कोई नहीं भूल सकता। हालांकि टेलर के जाने के बाद उन्हें फैंस खूब याद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- चोर है हॉलीवुड? 74 करोड़ का हीरा और 400 साल की लूट! मार्गो रॉबी के 'ताजमहल नेकलेस' की पूरी Inside Story